श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया को मिलेगी हार? पूर्व क्रिकेटर ने बताई सबसे बड़ी कमजोरी

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. टीम इंडिया इस सीरीज में जीत हासिल कर WTC फाइनल में अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेगी. वहीं, सीरीज के शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर दीप दासगुप्ता ने टीम को लेकर बड़ी चिंता जताई है.

Team India (Image generated by AI)
1 / 7
Team India (Image generated by AI)

India vs Sri Lanka Test Series: टीम इंडिया को 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र का हिस्सा है और दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है. वहीं, सीरीज के शुरू होने से पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर दीप दासगुप्ता ने बड़ी चिंता जताई है. उनका मानना है कि टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती गेंदबाजी नहीं, बल्कि स्पिन के फ्रेंडली कंडीशन में बल्लेबाजी होगी. (PIC Credit -AI)  

विज्ञापन

स्पिन के खिलाफ बल्लेबाजी पर उठे सवाल

स्पिन के खिलाफ बल्लेबाजी पर उठे सवाल2 / 7

पिछले कुछ समय से रेड बॉल क्रिकेट में टीम इंडिया का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. हाल ही में घरेलू टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा था. टर्निंग पिचों पर भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और टीम की बल्लेबाजी की काफी आलोचना हुई थी. अब श्रीलंका की स्पिन फ्रेंडली विकेटों पर भारत के सामने वैसी ही परीक्षा होगी.  (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

'भारत की बल्लेबाजी सबसे बड़ी चिंता'

'भारत की बल्लेबाजी सबसे बड़ी चिंता'3 / 7

अपने यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान दीप दासगुप्ता ने कहा कि, "मुझे गेंदबाजी से ज्यादा बल्लेबाजी की चिंता है. अगर हम साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड सीरीज के खिलाफ बैटिंग ऑर्डर देखें तो हमें भारत का नया बल्लेबाजी क्रम देखने को मिला था. मैं इसे डर नहीं कहूंगा, लेकिन चिंता की बात जरूर है."  (PIC Credit -AI)

श्रीलंका में आसान नहीं होगी चुनौती

श्रीलंका में आसान नहीं होगी चुनौती4 / 7

दासगुप्ता ने आगे कहा कि, "भारतीय बल्लेबाज श्रीलंका की परिस्थितियों में खुद को कितना जल्दी ढाल पाएंगे. श्रीलंका की पिचों पर गेंद टर्न करेगी और स्पिनरों को भरपूर मदद मिलेगी. ऐसे में भारतीय बल्लेबाज इन परिस्थितियों में कैसे खेल पाते हैं, यही इस दौरे का सबसे बड़ा सवाल होगा. श्रीलंका की सबसे बड़ी ताकत उसकी स्पिन गेंदबाजी रही है. ऐसे में श्रीलंका में टेस्ट क्रिकेट खेलना हमेशा से कठिन रहा है और मौजूदा परिस्थितियों में यह चुनौती और भी बड़ी हो गई है."  (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

WTC फाइनल की राह भी मुश्किल

WTC फाइनल की राह भी मुश्किल5 / 7

दीप दासगुप्ता ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल की रेस पर भी अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा कि "भारत के सामने अभी 9 टेस्ट मैच बाकी हैं, जिनमें श्रीलंका के खिलाफ दो, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच और न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट शामिल हैं. उनका मानना है कि WTC फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को इन 9 में से कम से कम 7 मुकाबले जीतने होंगे, जो बहुत मुश्किल काम है."  (PIC Credit -AI)

किसी भी टीम को हल्के में नहीं ले सकते

किसी भी टीम को हल्के में नहीं ले सकते6 / 7

दासगुप्ता ने आगे कहा कि भारत को श्रीलंका में श्रीलंका और न्यूजीलैंड में न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमों का सामना करना है. अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट को छोड़ दें तो भारत अपनी पिछली तीन घरेलू टेस्ट सीरीज में से दो सीरीज न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार चुका है. ऐसे में टीम इंडिया को अब किसी भी प्रतिद्वंद्वी को हल्के में लेना बड़ी गलती साबित हो सकती है.  (PIC Credit -AI)

विज्ञापन

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम7 / 7

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल और सारांश जैन.  (PIC Credit -AI)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन