Anushka Sharma Celebrates Virat Kohli’s 50 Viral Video: आरसीबी के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने रविवार, 31 मई को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के फाइनल में अपना कमाल दिखाया. उन्होंने तब मैच विनिंग पारी खेली जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी. इस पारी की बदौलत आरसीबी ने अपना दूसरा आईपीएल खिताब जीता.
कोहली का तेज अर्धशक
विराट कोहली ने सिर्फ 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जो इस टी20 लीग में उनका अब तक का सबसे तेज अर्धशतक है. 37 साल के इस लेजेंड प्लेयर लगातार रन बनाते रहे, जबकि दूसरी तरफ रेगुलर इंटरवल पर विकेट गिरते रहे.
यह भी पढ़ें- ‘विराट’ पारी ने कोहली को बनाया IPL 2026 Final का हीरो, अहमदाबाद में लगी इन अवॉर्ड्स की झड़ी
अनुष्का का शानदार सेलिब्रेशन
विराट कोहली ने RCB की पारी के 12वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया. अरशद खान ने एक शॉर्ट गेंद फेंकी, जिस पर कोहली ने सीधे खड़े होकर शॉर्ट मिड-विकेट की तरफ पुल शॉट खेलते हुए चौका जड़ा. उन्होंने अपना बल्ला ऊपर उठाया, जबकि उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा स्टैंड्स से उनके लिए तालियां बजा रही थीं.
यह भी पढ़ें- IPL 2026 Final: जोस बटलर का शिकार कर क्रुणाल पांड्या ने दिखाए तेवर, लेकिन जीत लिया सचिन का दिल
सीजन का शानदार अंत
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दुनिया के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं. वो अक्सर मैदान के अंदर और बाहर दिल को छू लेने वाले पल शेयर करते रहते हैं. आईपीएल फाइनल जीतने के बाद भी आरसीबी स्टार अपने वाइफ के हाथों में हाथ थामे नजर आए. IPL 2026 में भी कोहली ने बल्ले से एक और शानदार सीजन का लुत्फ उठाया. इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 16 मैचों में एक शतक और पांच अर्धशतकों की मदद से कुल 675 रन बनाए.
विराट का पुराना रिकॉर्ड
कोहली के रिकॉर्ड की बात करें तो, इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2018 में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 26 गेंदों में अर्धशतक जड़े थे. क्रिकबज के मुताबिक, सुरेश रैना, डेविड वॉर्नर और वेंकटेश अय्यर के नाम आईपीएल 2026 के फाइनल में सबसे तेज 50 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. इन तीनों ही खिलाड़ियों ने 24-24 गेंदों में ये करिशमा किया था.
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
57 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines