'विराट' पारी ने कोहली को बनाया IPL 2026 Final का हीरो, अहमदाबाद में लगी इन अवॉर्ड्स की झड़ी

Virat Kohli's List Of Awards Won In IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 का फाइनल भले ही आरसीबी के लिए टीम परफॉर्मेंस था, लेकिन बेंगलुरु की खिताबी जीत में विराट कोहली की मैच विनिंग पारी हमेशा के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई. इस लेजेंड क्रिकेटर ने एक बार फिरक साबित कर दिया कि उन्हें आखिर चेज मास्टर क्यों कहा जाता है.

Virat Kohli RCB 2
1 / 7
Virat Kohli RCB

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का फाइनल खेला गया, जिसमें विराट कोहली ने अपने चेजिंग अबिलिटी दिखाकर क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया, साथ ही साथ अपनी झोली में कई अवॉर्ड्स भी भर लिए.

विज्ञापन

कोहली की नाबाद पारी

कोहली की नाबाद पारी 2 / 7

156 रन के मामूली टारगेट का पीछा करने के लिए वेंकटेश अय्यर के साथ विराट कोहली आरसीबी की तरफ से ओपनिंग करने क्रीज पर आए. उनके आंखों में जीत का इरादा साफ दिख रहा था, जो बल्लेबाजी में भी नजर आया, और वो आखिर तक नॉट आउट रहे.

विज्ञापन

75 रन का तूफान

75 रन का तूफान 3 / 7

भले ही दूसरे छोड़ पर विकेट गिरते रहे, लेकिन GT का कोई भी गेंदबाज विराट कोहली का बाल भी बांका नहीं कर पाया. आरसीबी के स्टार प्लेयर ने 42 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 75 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 178.57 रहा.

प्लेयर ऑफ द मैच

प्लेयर ऑफ द मैच 4 / 7

किंग कोहली को इस यादगार पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड दिया गया, जाहिर सी बात है कि वो इस खिताब को डिजर्व करते थे, क्योंकि उन्होंने गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए मैच को आरसीबी के फेवर में मोड़ लिया. इस अवॉर्ड को प्रेजेंट करने के लिए बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया स्टेज पर मौजूद थे.

विज्ञापन

सुपर सिक्सेस ऑफ द मैच

सुपर सिक्सेस ऑफ द मैच 5 / 7

ये अवॉर्ड उस खिलाड़ी को दिया जाता है जिसने मैच में सबसे ज्यादा छक्के जड़े हों, चूंकि विराट कोहली ने अपनी 75 रनों की पारी में 3 सिक्स लगाए इसलिए उन्हें 'सुपर सिक्सेस ऑफ द मैच' अवॉर्ड दिया गया, जिसमें 1 लाख रुपये और ट्रॉफी पेश की गई.

ऑन द गो 4s

ऑन द गो 4s 6 / 7

ये खिताब उस खिलाड़ी को दिया जाता है जिसने मैच में सबसे ज्यादा चौके लगाए हों. कोहली ने इस सुपरहिट मुकाबले में 9 चौके जड़े, जिसकी वजह से उन्हें 'ऑन द गो 4s' अवॉर्ड के तौर पर 1 लाख रुपये और ट्रॉफी दी गई.

विज्ञापन

कूलेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मैच

कूलेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मैच 7 / 7

हालांकि इसके लिए विराट कोहली को कोई अवॉर्ड नहीं दिया गया, लेकिन आईपीएल एंकर मायंती लैंगर ने टीवी ब्रॉडकास्ट के जरिए ऐलान किया कि विराट 'कूलेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मैच' रहे. आरसीबी स्टार ने बड़े आराम से एक मैच विनिंग इनिंग खेली और अपनी टीम को दूसरा आईपीएल खिताब जिताया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन