इन 2 चैंपियन खिलाड़ियों को रिलीज करना KKR को पड़ रहा महंगा, टीम गलत फैसले का भुगत रही खामियाजा!

Kolkata Knight Riders: कोलकाता नाइडराइडर्स ने 2 ऐसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था, जिन्होंने टीम को तीसरा आईपीएल खिताब दिलाया, ऐसे में फ्रेंचाइजी की रिटेंशन पॉलिसी पर सवाल उठ रहे हैं. इस गलती का असर पिछले सीजन में देखने को मिला.

KKR

KKR

Anil Kumble On KKR: भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले का मानना ​​है कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 में अपनी शानदार जीत के बाद श्रेयस अय्यर और फिल सॉल्ट को रिलीज करके गलत फैसला लिया. ये बताते हुए कि श्रेयस और सॉल्ट दोनों ने टीम को खिताब जिताने में अहम रोल अदा किया था, कुंबले ने फ्रैंचाइजी की खिलाड़ियों को रिटेन करने की पॉलिसी पर सवाल उठाया.

विज्ञापन

2024 सीजन में अय्यर-सॉल्ट का जलवा

श्रेयस की कप्तानी में केकेआर ने 2024 में तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीता. इस बल्लेबाज ने 14 पारियों में 146.86 के स्ट्राइक रेट से 351 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल थे. जहां तक सॉल्ट की बात है, इस इंग्लिश क्रिकेटर ने 12 पारियों में 182 के स्ट्राइक रेट से 435 रन बनाए, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल थे.

विज्ञापन

कुंबले ने उठाए सवाल

जियोहॉटस्टार पर भारत के पूर्व लेग-स्पिनर ने कहा, ‘2 साल पहले केकेआर ने आईपीएल जीता था और अपनी तीसरी ट्रॉफी अपने नाम की थी. उस जीत में 2 अहम खिलाड़ी श्रेयस अय्यर और फिल सॉल्ट थे. दोनों ने टीम को जिताने में अहम भूमिका निभाई थी, लेकिन केकेआर ने दोनों को ही जाने दिया. खिलाड़ियों को रिटेन करने के मामले में उनमें कोई कंसिस्टेंसी नहीं दिखती. केकेआर ने श्रेयस अय्यर और फिल सॉल्ट को जाने देकर गलत फैसला लिया, और इस वजह से अब उनके पास आईपीएल जीतने वाला कोई कप्तान नहीं है.’

विज्ञापन

रहाणे कर रहे कप्तानी

केकेआर के मौजूदा कप्तान अजिंक्य रहाणे के बारे में बात करते हुए कुंबले ने कहा कि भले ही उनके पास काफी तजुर्बा है, लेकिन 37 साल के इस खिलाड़ी ने अभी तक कप्तान के तौर पर कोई आईपीएल खिताब नहीं जीता है. उन्होंने डिटेल से बताया, ‘हां, अजिंक्य रहाणे एक अनुभवी खिलाड़ी हैं. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में मुंबई और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की है. लेकिन उन्होंने अभी तक कप्तान के तौर पर आईपीएल का खिताब नहीं जीता है. जिस टीम के पास ऐसा कप्तान हो जिसने पहले ट्रॉफी जीती हो, उसे एक फायदा मिलता है. केकेआर ने उस फायदे को गंवा दिया.’

विज्ञापन

अय्यर-सॉल्ट को रिलीज करने का नतीजा

श्रेयस अय्यर और फिल सॉल्ट के रिलीज किए जाने के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए आईपीएल 2025 का सीजन निराशाजनक रहा. वे 7वें स्थान पर रहे, जिसमें उन्होंने 5 मैच जीते और 7 हारे, जबकि उनके 2 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला. वहीं पिछले साल अय्यर ने अपनी कप्तानी में पंजाब किंग्स को सीजन के फाइनल में पहुंचाया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ