हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

स्टार कोच ने अचानक टीम को कहा अलविदा, इंग्लैंड क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, कारण आया सामने

Andrew Flintoff: इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने इंग्लैंड लायंस के हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया है. वह अब फ्रेंचाइजी क्रिकेट में बतौर कोच काम करते हुए नजर आएंगे.

विज्ञापन
फ्लिंटॉफ ने उठाया बड़ा कदम (Image: @KnightsVibe/X)

Andrew Flintoff: इंग्लैंड क्रिकेट में अचानक बड़ा फेरबदल हुआ है. कुछ दिनों पहले ही इंग्लैंड टेस्ट टीम को नया हेड कोच मिला था. अब इंग्लैंड लायंस टीम के कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव हुआ है. इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने लायंस टीम के हेड कोच पद से इस्तीफा दे दिया है. इंग्लैंड लायंस के साथ उनका दो साल का यादगार सफर खत्म हो गया है. फ्लिंटॉफ ने आधिकारिक स्टेटमेंट जारी करके अपने फैसले के बारे में बताया.

फ्लिंटॉफ का इंग्लैंड लायंस को अलविदा

सितंबर 2024 में एंड्रयू फ्लिंटॉफ को इंग्लैंड लायंस का हेड कोच नियुक्त किया गया था. अब करीब दो साल बाद एंड्रयू ने टीम को अलविदा कह दिया. उन्होंने अपने साथियों को उन पर भरोसा दिखाने के लिए धन्यवाद भी कहा. फ्लिंटॉफ ने अपनी स्टेटमेंट में कहा, ‘मैंने द लायंस टीम में अपनी भूमिका से हटने का फैसला किया है. मैंने न सिर्फ देश के युवा खिलाड़ियों के साथ काम करके अपने समय का आनंद लिया, बल्कि मैंने अपनी आंखों से उन्हें बेहतर होते हुए देखा है.’

फ्लिंटॉफ ने कहा, ‘मैं सभी कोच और स्टाफ को धन्यवाद कहना चाहता हूं, जिन्होंने बिना थके मेहनत करके हर दिन मेरा साथ दिया. मुझे एड बार्नी के साथ काम करके अच्छा लगा और मैं खुश हूं कि मुझे ऐसे परफॉर्मेंस डायरेक्टर के साथ काम करने का मौका मिला. इसके साथ ही रॉब की को भी धन्यवाद, क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड क्रिकेट में मुझे एक अहम किरदार देकर मुझ पर भरोसा दिखाया.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- क्या 2027 के वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को नहीं है रोहित-विराट की जरूरत? शिखर धवन ने दिया सटीक जवाब!

BBL में काम करेंगे फ्लिंटॉफ

इंग्लैंड लायंस टीम को अलविदा कहने के बाद एंड्रयू फ्लिंटॉफ अब एक नई शुरुआत करेंगे. जून 2026 में ऐलान हो गया था कि फ्लिंटॉफ बिग बैश लीग में सिडनी थंडर्स के हेड कोच की भूमिका निभाएंगे. अब इंग्लैंड लायंस को अलविदा कहने के बाद फ्लिंटॉफ का पूरा फोकस बिग बैश लीग पर होगा. वह डेविड वॉर्नर और क्रिस ग्रीन जैसे सीनियर खिलाड़ियों के साथ काम करेंगे. फ्लिंटॉफ को लीग क्रिकेट का अनुभव है, क्योंकि वह पहले द हंड्रेड में नॉर्थन सुपरचार्जर्स के साथ काम कर चुके हैं.

विज्ञापन

ये ही पढ़ें:- अगरकर की विदाई और लक्ष्मण की एंट्री? इन 5 कारणों के चलते VVS हैं चीफ सिलेक्टर बनने के सबसे मजबूत दावेदार!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola