क्या 2027 के वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को नहीं है रोहित-विराट की जरूरत? शिखर धवन ने दिया सटीक जवाब!

रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे इतिहास के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक हैं. कुछ महीनों पहले तक टीम में उनकी जगह पक्की भी नहीं थी. इसी वजह से उनके वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. अब शिखर धवन ने बताया कि रोहित-विराट की टीम को जरूरत पड़ेगी या नहीं.

shikhar dhawan rohit sharma virat kohli

धवन का रोहित-विराट को लकेर बड़ा बयान (Image: ANI)

Rohit Sharma-Virat Kohli: टीम इंडिया ने 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं. टूर्नामेंट की शुरुआत में अभी 14 महीने का समय है और टीम मैनेजमेंट अभी से सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की कोशिश कर रहा है. रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम के सीनियर खिलाड़ी हैं. उनकी मौजूदगी के कारण यशस्वी जायसवाल समेत कई युवा खिलाड़ियों को मौका नहीं मिल पा रहा है. कई फैंस के मन में सवाल है कि रोहित-विराट की टीम इंडिया को सही मायने में जरूरत है या नहीं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अब इस बात का जवाब दिया.

विज्ञापन

शिखर धवन का रोहित-विराट को लेकर बयान

एएनआई से बात करते हुए शिखर धवन ने रोहित शर्मा और विराट कोहली की जमकर तारीफ की. उन्हें लगता है कि टीम इंडिया को रोहित-विराट की बहुत जरूरत पड़ेगी और वह टीम को चैंपियन बनाने में सबसे अहम किरदार निभाएंगे. उन्होंने कहा, ‘विराट कोहली और रोहित शर्मा इस खेल के दिग्गज हैं. विराट और रोहित जैसे खिलाड़ियों ने देश के लिए इतने सालों तक लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है’ मुझे लगता है कि यह दोनों ही वर्ल्ड कप में दोनों का योगदान बहुत अधिक होगा और वह भारत को जीत दिलाने में मदद करेंगे.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- शुभमन गिल पिछले 2 सालों में 7 बार हुए हैं इंजर्ड, जानिए किस-किस चोट से जूझे कप्तान

रोहित-विराट की जगह लगभग पक्की!

विराट कोहली का पिछले एक साल में प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. उन्होंने लगभग हर सीरीज में लगातार रन बनाए. रोहित शर्मा के प्रदर्शन में थोड़ा उतार-चढ़ाव आया. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के लिए शुरुआती दो मैच उतने खास नहीं रहे थे.

विज्ञापन

रिपोर्ट्स सामने आई कि रोहित अपने करियर का आखिरी वनडे लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ खेल सकते हैं. हालांकि, रोहित ने लॉर्ड्स वनडे में शतक लगाकर आलोचकों को चुप करा दिया. अब उन्होंने भी वर्ल्ड कप 2027 के लिए दावेदारी ठोक दी है. ऐसा लग रहा है कि दोनों ही साउथ अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा जरूर बनेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ