रोहित शर्मा की टी20 क्रिकेट में वापसी? टीम इंडिया नहीं, मुंबई के लिए इस टूर्नामेंट में बिखेरेंगे जलवा!

Rohit Sharma Return T20 Cricket: रोहित शर्मा टी20 अंतर्राष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं लेकिन वो सिर्फ IPL खेलते हैं. अब रोहित ने इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन से पहले ही टी20 फॉर्मेट में कमबैक की इच्छा जाहिर कर दी है. हालिया रिपोर्ट में फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है.

Rohit Sharma Return T20 Cricket

रोहित जल्द करेंगे टी20 क्रिकेट में वापसी?

Rohit Sharma Return T20 Cricket: रोहित शर्मा भले ही टी20 अंतर्राष्ट्रीय से रिटायर हो चुके हैं लेकिन वो मुंबई के लिए खेलना चाहते हैं. रोहित आखिरी बार IPL के दौरान टी20 फॉर्मेट खेलते हुए दिखाई दिए थे. सभी को लगा था कि अब वो सीधा IPL 2026 में ही क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में नजर आएंगे. हालांकि, रोहित ने अब मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के नॉकआउट मैचों में खेलने की इच्छा जाहिर कर दी है. ये रोहित के फैंस के लिए बहुत बड़ी खबर है.

विज्ञापन

रोहित शर्मा खेलेंगे SMAT नॉकआउट्स?

टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि रोहित शर्मा ने SMAT खेलने की इच्छा जाहिर की है. ये भारत का घरेलू टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट है. मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के एक सोर्स ने बताया, ‘रोहित शर्मा ने मुंबई के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के नॉकआउट्स खेलने की इच्छा जताई है.’ रोहित को दोबारा टी20 फॉर्मेट में खेलते हुए देखना जरूर रोचक रह सकता है. नॉकआउट मैचों में अगर मुंबई को रोहित का साथ मिलेगा, तो उनके ट्रॉफी जीतने के चांस दोगुने हो जाएंगे.

विज्ञापन

विजय हजारे ट्रॉफी खेलने वाले हैं रोहित शर्मा

News24 को मिली रिपोर्ट्स के अनुसार रोहित शर्मा मुंबई के लिए विजय हजारे ट्रॉफी खेलने वाले हैं. कुछ समय पहले BCCI ने बताया था कि सभी खिलाड़ियों को टीम इंडिया में बने रहने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना जरुरी है. रोहित शर्मा सिर्फ वनडे खेलते हैं और लगातार अच्छे टच में रहने के लिए रोहित शर्मा को विजय हजारे ट्रॉफी खेलने की सलाह दी गई थी. MCA ने बताया है कि रोहित इस टूर्नामेंट के कुछ मैच खेलने वाले हैं.

विज्ञापन

कब हैं SMAT के नॉकआउट मैच?

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के नॉकआउट मैच 12 दिसंबर 2025 से शुरू होने वाले हैं. मुंबई अभी ग्रुप A में चार में से चार मैच जीतकर टॉप पर है और उनका नॉकआउट मैचों के लिए क्वालीफाई करना लगभग तय नजर आ रहा है. ऐसे में रोहित 12 दिसंबर से मुंबई की घरेलू टी20 टीम के साथ जुड़ सकते हैं. SMAT का फाइनल 18 दिसंबर 2025 इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ