Video: छोटे बच्चे ने धोनी और कोहली जैसे खेले शॉट, अमिताभ बच्चन ने बताया भारतीय क्रिकेट का भविष्य

Amitabh Bacchan viral video

नई दिल्ली: भारत में बच्चों से लेकर बुढ़े तक में क्रिकेट का क्रेज देखने को मिलता है। क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह एक दिन एमएस धोनी जैसे हैलिकॉप्टर शॉट या विराट कोहली जैसी कवर ड्राइव खेल सके। इन शॉट्स को खेलना काफी मुश्किल है। लेकिन एक छोटे से बच्चे ने इसे अपने बाएं हाथ का खेल बना लिया है। इस बच्चे का वीडियो हर तरफ वायरल है जिसे देखकर हर कोई हैरान है।

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड के शहंशाह और बिग बी के नाम से मशहूर अमिताभ बच्चन ने बुधवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक बच्चा अपने घर में बैटिंग प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहा है। बैटिंग के दौरान वह भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के‘हेलिकॉप्ट शॉट’को मारता दिखाई देता है। बच्चा आगे विराट कोहली जैसे कवर ड्राइव भी मारता है जो कि काफी बेहतरीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे ने इसके अलावा सचिन तेंदुलकर का स्ट्रेट ड्राइव समेत कई शानदार शॉट्स मारे। जिनमें से एक भी मारने का सपना हर कोई देखता है। इस वीडियो के कैप्शन में अमिताभ बच्चन ने लिखा है कि ‘भारतीय क्रिकेट का भविष्य सुरक्षित हाथों में है’।

विज्ञापन

लोग कर रहे तारीफ

अमिताभ बच्चन द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को जमकर लाइक किया जा रहा है। लोग इस पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। वीडियो पर 6 लाख 30 हजार से ज्यादा लाइक्स हो गए हैं। लोग अमिताभ बच्चन से इस बच्चे की मदद करने की मांग भी कर रहे हैं। हालांकि किसी को भी नहीं पता कि ये बच्चा कौन है। लेकिन जिस प्रकार ये शॉट मार रहा है वो लाजवाब है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ