हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

अजीत अगरकर की कुर्सी पर खतरा! ये दिग्गज बन सकता है टीम इंडिया का नया चीफ सिलेक्टर, BCCI जल्द लेगा फैसला?

Ajit Agarkar: अजीत अगरकर टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर हैं और अब उनकी कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है. BCCI जल्द ही उनके फ्यूचर को लेकर फैसला लेने वाली है. एक पूर्व खिलाड़ी उनकी जगह लेने का बड़ा दावेदार नजर आ रहा है.

विज्ञापन
अगरकर की कुर्सी पर खतरा! (Image: ANI)

Ajit Agarkar: अजीत अगरकर को जुलाई 2023 में टीम इंडिया का चीफ सिलेक्टर नियुक्त किया गया था. इसके बाद से अजीत अगरकर अपने फैसलों को लेकर कई बार विवादों में रहे हैं. अजीत का चीफ सिलेक्टर के रूप में कार्यकाल खत्म होने जा रहा है. पहले माना जा रहा था कि उनका कॉन्ट्रैक्ट 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक आगे बढ़ाया जाएगा. हालांकि, इंग्लैंड दौरे के बाद BCCI उनसे खुश नहीं है और उनकी जगह वीवीएस लक्ष्मण अब मुख्य चयनकर्ता बनने के बड़े दावेदार हैं.

अजीत अगरकर की कुर्सी पर खतरा!

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI ने पहले अजीत अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट वर्ल्ड कप तक बढ़ाने का विचार किया था हालांकि, इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा के करियर के खत्म होने की खबरों ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया और BCCI सचिव देवजीत सैकिया को इस पर सफाई देनी पड़ी. इसके बाद रोहित ने लॉर्ड्स वनडे में शतक जड़ दिया, जिससे अगरकर के लिए स्थिति और कठिन हो गई.

BCCI ने अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है और सितंबर में होने वाली वार्षिक बैठक में इस बारे में बातचीत की जाएगी. पिछले कुछ महीनों में चयनकर्ताओं के कुछ फैसलों को लेकर सवाल खड़े हुए हैं. रिपोर्ट में यह भी बताया जा रहा है कि अगर भारतीय टीम ने श्रीलंका में दो मैचों की टेस्ट सीरीज जीत ली, तो अजीत अगरकर का कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ सकता है. बताया जा रहा है कि सिलेक्टर्स रोहित को 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलते हुए नहीं देखना चाहते हैं और इंग्लैंड दौरे के दौरान उन्होंने BCCI को भी अपने पक्ष में कर लिया था लेकिन रोहित के आखिरी मैच की खबरें लीक हो गई और फिर लॉर्ड्स में उनके शतक ने चीजें बदल दीं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: पहले टेस्ट में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11! बुमराह के बाहर होने के बाद क्या करेंगे गंभीर-गिल?

वीवीएस लक्ष्मण को मिल सकती है जिम्मेदारी

BCCI CoE के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर बनने के बड़े दावेदार हैं. अगर अजीत का कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाया जाता, तो लक्ष्मण को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI को लगता है कि रोहित-विराट जैसे सीनियर खिलाड़ी लक्ष्मण की बात जरूर मानेंगे. लक्ष्मण का रिकॉर्ड बतौर कोच टीम इंडिया के साथ अच्छा भी रहा है. अजीत के फ्यूचर को लेकर सितंबर में BCCI द्वारा फैसला लिया जा सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- वर्ल्ड कप से लेकर WTC फाइनल तक… चोट के कारण ये 5 बड़े टूर्नामेंट मिस कर चुके हैं जसप्रीत बुमराह, किस्मत ने दिया धोखा!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola