shubman gill gautam gambhir team india

IND vs SL: पहले टेस्ट में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11! बुमराह के बाहर होने के बाद क्या करेंगे गंभीर-गिल?

Team India Possible Playing 11: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त को गॉल में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा. जसप्रीत बुमराह इस दौरे से बाहर हो गए हैं. आइए जानते हैं कि बुमराह की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 कैसी होगी.

Team India Possible Playing 11: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी. गॉल में पहला मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया ने पहले ही अपने 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया था, जिसमें जसप्रीत बुमराह शामिल थे. हालांकि, बुमराह चोटिल होने के कारण बाहर हो गए. उनकी जगह आकिब नबी को स्क्वाड में शामिल किया गया है. बुमराह की गैरमौजूदगी के बाद यह देखना रोचक होगा कि गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल टीम इंडिया के प्लेइंग कॉम्बिनेशन को लेकर क्या कदम उठाते हैं. आइए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

पहले टेस्ट में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11?

यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं. तीसरे नंबर पर साई सुदर्शन उतर सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में शुभमन गिल, ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी होगी. टीम इंडिया रवींद्र जडेजा और मानव सुथार के रूप में दो स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर्स के साथ उतर सकती है. कुलदीप यादव की भूमिका पर सभी की नजरें रहेंगी. मोहम्मद सिराज का खेलना लगभग पक्का है. जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है. टीम इंडिया इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ