वर्ल्ड कप से लेकर WTC फाइनल तक... चोट के कारण ये 5 बड़े टूर्नामेंट मिस कर चुके हैं जसप्रीत बुमराह, किस्मत ने दिया धोखा!

Jasprit Bumrah Injury: जसप्रीत बुमराह का चोट से पुराना नाता रहा है. वो चोटिल होने के कारण श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं. इसके पहले भी बुमराह ने कई बड़े टूर्नामेंट चोट के कारण मिस किए हैं.

virat kohli jasprit bumrah
1 / 6

Jasprit Bumrah Injury: जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के सबसे महत्वपूर्ण तेज गेंदबाज हैं. चोट हमेशा से ही बुमराह के करियर की सबसे बड़ी चुनौती रही है. हाल ही में जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज से घुटने की चोट के कारण बाहर हो गए. यह पहला मौका नहीं, जब किसी बड़े टूर्नामेंट या सीरीज से पहले जसप्रीत बुमराह चोटिल हुए हैं. आइए उन 5 बड़े टूर्नामेंटों के बारे में बात करते हैं, जिनमें चोटिल होने के कारण जसप्रीत बुमराह नहीं खेल पाए. (Image: ANI)

विज्ञापन

T20 वर्ल्ड कप 2022

T20 वर्ल्ड कप 20222 / 6

2022 का T20 वर्ल्ड कप भारत के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है. जसप्रीत बुमराह कमर में चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे, जिससे भारत का गेंदबाजी अटैक बेहद कमजोर पड़ गया था. (Image: ANI)

विज्ञापन

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल3 / 6

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल खेला गया था. इस बड़े फाइनल में जसप्रीत बुमराह चोटिल होने के कारण खेल नहीं पाए थे. टीम इंडिया को उनकी कमी खली और भारत 209 रन से यह मैच हार गया. (Image: ANI)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025

चैंपियंस ट्रॉफी 20254 / 6

टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता. इस बड़े टूर्नामेंट में जसप्रीत बुमराह खेलते हुए नजर नहीं आए. उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में चोट लगी थी, जिसके बाद वह चैंपियंस ट्रॉफी नहीं खेल पाए. हालांकि, उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर आए हर्षित राणा का प्रदर्शन कमाल का रहा था. (Image: ANI)

विज्ञापन

IPL 2023

IPL 20235 / 6

जसप्रीत बुमराह ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का सीजन चोटिल होने के कारण नहीं खेला था. वह MI के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं. इसी वजह से मुंबई इंडियंस को उनकी कमी महसूस हुई लेकिन टीम सीजन में तीसरे पायदान पर रही. (Image: ANI)

एशिया कप 2022

एशिया कप 20226 / 6

जसप्रीत बुमराह कमर में चोट के कारण एशिया कप 2022 का हिस्सा नहीं बन पाए. बुमराह की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के लिए यह टूर्नामेंट भूलने लायक रहा. भारत फाइनल का हिस्सा बनने में असफल रहा. यहां से ही बुमराह को मुख्य रूप से कमर की चोट ने परेशान किया. (Image: ANI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन