LPL 2026: फाइनल की जंग में चूकी जहीर खान की टीम, गॉल गैलेंट्स ने शानदार अंदाज में उठाई ट्रॉफी

LPL 2026: लंका प्रीमियर लीग में जहीर खान की जाफना किंग्स को करारी हार का सामना करना पड़ा. फाइनल में गॉल गैलेंट्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज करके ट्रॉफी पर जमाया कब्जा.

zaheer khan dasun shanaka

गॉल गैलेंट्स ने जीता फाइनल (Image: ANI and Instagram/lplt20)

LPL 2026: लंका प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल जाफना किंग्स और गॉल गैलेंट्स के बीच खेला गया. जाफना किंग्स इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है और लग रहा था कि एक बार फिर वह खिताब पर कब्जा करेगी. हालांकि, गॉल गैलेंट्स ने उन्हें 5 विकेट से हराकर लंका प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया. चरित असलंका की शानदार गेंदबाजी के चलते गॉल गैलेंट्स ने ट्रॉफी जीती और जहीर खान की जाफना किंग्स को हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

गॉल गैलेंट्स ने जीता LPL 2026 का खिताब

लंका प्रीमियर लीग के फाइनल में जाफना किंग्स ने पहले बल्लेबाजी की और 19.3 ओवरों में 123 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. कमिल मिशारा ने 41 रन बनाए. गॉल गैलेंट्स के लिए चरित असलंका और ईशान मलिंगा ने 3-3 विकेट झटके. गॉल गैलेंट्स के सामने आसान लक्ष्य था लेकिन उनकी शुरुआत खराब रही. 10 रन पर वह दो विकेट गंवा चुके थे. इसके बाद थॉमस फ्रेजर रोजर्स और दिनुरा कालूपहाना के बीच बढ़िया साझेदारी हुई.

विज्ञापन

थॉमस ने 27 गेंदों में 34 रन और दिनुरा ने 19 गेंदों में 31 रन की बढ़िया पारी खेली. उनके आउट होने के बाद सहान आराचचिगे ने नाबाद 14 रन और दासुन शनाका ने नाबाद 20 रन बनाकर 15.5 ओवरों में ही लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. गॉल गैलेंट्स ने 5 विकेट से जीत दर्ज करके लंका प्रीमियर लीग की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

विज्ञापन

जहीर खान की टीम हारी

जाफना किंग्स लंका प्रीमियर लीग इतिहास की सबसे सफल टीम है. उन्होंने 2021, 2022 और 2024 में LPL का खिताब जीता था. इसके पहले जाफना स्टैलियंस नाम से भी उन्होंने टूर्नामेंट जीता था. जाफना किंग्स के पूर्व सह-मालिक पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा, वहीं टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों को वेतन नहीं दे पा रही थी, जिस वजह से श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पुराना कॉन्ट्रैक्ट सस्पेंड करके जाफना किंग्स के लिए नए मालिकों की तलाश शुरू कर दी. एंकर स्पोर्ट्स एबी ने जाफना किंग्स टीम को खरीदा और जहीर खान टीम के सह-मालिक बने. हालांकि, LPL 2026 में उनकी टीम ट्रॉफी जीतने में असफल रही.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ