भारत की ओलंपिक दावेदारी को मिला इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड का साथ, ECB के सीईओ का बड़ा ऐलान

भारत और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट रिलेशन को मजूबत करने के लिए ECB के सीईओ रिचर्ड गाउल्ड ने काफी जोर दिया है. उन्होंने कहा कि वो हर कदम पर भारत के साथ खड़ा रहेगा. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

CRICKET

(Photo: AI)

भारत और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट संबंधों को लेकर हमेशा चर्चा बनी रहती है. दोनों टीमें काफी मजबूत और पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं. आने वाले सालों में दोनों टीमों के रिश्ते काफी मजबूत होने वाले हैं. ECB के सीईओ रिचर्ड गाउल्ड ने ऐलान कर दिया है कि दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के बीच काफी मजबूत संबंध हैं और ये आगे भी कायम रहेगा. रिचर्ड गाउल्ड ने दैनिक जागरण से बात करते हुए तमाम बड़ी बातों को उल्लेख किया और फैंस को खुशखबरी दी.

विज्ञापन

जय शाह की तारीफ

रिचर्ड गाउल्ड ने आईसीसी और उसके चेयरमैन जय शाह की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि शाह मिक्स डिसएबिलिटी क्रिकेट को और मजबूत बना सकते हैं. गाउल्ड ने कहा कि इसका विकास होना काफी जरूरी है. उन्होंने बताया कि मिक्स डिसएबिलिटी क्रिकेट में भारत और इंग्लैंड को काफी पॉपुलैरिटी मिल रही है. भारतीय टीम मौजूदा समय में इंग्लैंड के दौरे पर है. वहां पर सात मैचों की सीरीज खेली जा रही है. गाउल्ड ने बताया कि जय शाह को इस सीरीज में आने के लिए न्यौता दिया गया है. उन्होंने BCCI को सबसे महत्वपूर्ण क्रिकेट बोर्ड बताया.

विज्ञापन

इंग्लैंड क्रिकेट में निवेशकों का स्वागत

मौजूदा समय में द हंड्रेड लीग चल रही है, जिसमें कई टीमों के मालिक भारत के हैं. रिचर्ड गाउल्ड ने इन सभी का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि संजीव गोयनका, अंबानी परिवार और मारन परिवार का हमेशा स्वागत है. कुछ समय पहले शुभमन गिल ने त्रिकोणीय सीरीज की वापसी को लेकर बयान दिया था. गिल ने कहा था कि इस तरह की सीरीज होनी चाहिए. गाउल्ड ने उनकी इस बात का समर्थन किया और कहा कि आने वाले कुछ सालों में त्रिकोणीय सीरीज का आयोजन भी होगा. उन्होंने कहा कि ECB इसका समर्थन करता है.

विज्ञापन

भारत का समर्थन करेगा ECB

2028 लास एंजिलिस ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी हो रही है. गाउल्ड ने इसे वर्ल्ड क्रिकेट के लिए अच्छा कदम बताया. उन्होंने कहा कि इससे क्रिकेट को नए दर्शक मिलेंगे. गाउल्ड ने इसके बाद एक बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि भारत की 2036 ओलंपिक मेजबानी पर ECB उनके साथ खड़ा रहेगा. गाउल्ड ने कहा कि वो BCCI का साथ देगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ