नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है। जिसमें टीम को पहले वनडे में वर्ल्ड कप चैंपियन के खिलाफ जीत मिली है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया टी 20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई थी। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम में उथल-पुथल की स्थिति रही थी। ऑस्ट्रेलिया को एशेज सीरीज में भी
अब ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने मौजूदा खिलाड़ियों और देश के महान खिलाड़ियों के बीच ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में चल रही खटपट को ठीक करने के लिए एक अभियान शुरू किया है। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, कमिंस ने इस सप्ताह एडम गिलक्रिस्ट से मुलाकात की है। इस मुलाकात से किसी भी संभावित तनाव को कम करने के लिए कई मीटिंग होने की उम्मीद है। पैट कमिंस को उम्मीद है कि इससे मौजूदा खिलाड़ियों और दिग्गजों के बीच संबंध बेहतर होंगे।
एजेंडा चलाया जा रहा है
रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा खिलाड़ियों और कर्मचारियों का मानना है कि पूर्व कोच जस्टिन लैंगर को फरवरी में बाहर किए जाने के बाद से टीम के खिलाफ एक एजेंडा चलाया जा रहा है। गिलक्रिस्ट, दिवंगत शेन वार्न और मैथ्यू हेडन सहित कई दिग्गज खिलाड़ी लैंगर के बचाव में सामने आए थे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने जस्टिन लैंगर के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) की आलोचना करते हुए कहा था कि पूर्व मुख्य कोच को राक्षस के रूप में चित्रित किया गया था।
लैंगर की चर्चा फिर शुरू
हाल ही टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खराब प्रदर्शन के बाद फिर से लैंगर के बारे में चर्चा शुरू हो गई है। मार्क वॉ ने बुधवार को द डेली टेलीग्राफ के लिए लिखा: “जस्टिन लैंगर भले ही चले गए हों, लेकिन उनकी छाया अभी भी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पर लटकी हुई है।” कमिंस ने कथित तौर पर प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई हस्तियों के साथ बातचीत की पहल की है। कई सूत्रों ने बताया कि कमिंस के गर्मियों के दौरान अन्य दिग्गजों के साथ बातचीत करने की संभावना है।
स्टीव स्मिथ ने किया मैकडोनाल्ड का बचाव
इस बीच, विश्व कप के बाद नए कोच पर दबाव बढ़ने पर स्टीव स्मिथ ने शुक्रवार को कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड का बचाव किया। स्मिथ ने कहा, “मुझे लगता है कि यह अच्छा है कि आप कोच के साथ संबंध बना सकते हैं। आप जिस चीज से गुजर रहे हैं चयन या इस तरह की सभी चीजों के बारे में आप ईमानदारी से और खुलकर बात कर सकते हैं।”
अभी पढ़ें – PAK vs ENG: पुराने बल्ले से नहीं बने रन, इंग्लैंड के खिलाफ इस नए हथियार से कहर बरपाएंगे बाबर आजम
लैंगर से रही खिलाड़ियों की खटपट
जस्टिन लैंगर ने 5 फरवरी 2022 को अपने इस्तीफे का ऐलान किया था। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच के रूप में छह महीने के एक्सटेंशन प्रस्ताव को अस्वीकार करने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। सीनियर खिलाड़ियों के विचारों ने लैंगर के इस्तीफे में एक बड़ी भूमिका निभाई थी। खिलाड़ियों के साथ उनके संबंध अच्छे नहीं रहे। पूर्व टेस्ट कप्तान पेन, वर्तमान टेस्ट कप्तान पैट कमिंस और टी 20 कप्तान एरोन फिंच के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने अगस्त में बांग्लादेश के टी20 दौरे के बाद तनाव बढ़ गया था।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
21 mins agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
28 mins agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
1 hr agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
1 hr agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
2 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
2 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines