IND W vs ENG W: आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने बहुत ही खराब प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही टीम का सफर लीग स्टेज में ही खत्म हो गया था. अब इस टूर्नामेंट को भुलाकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलने के लिए उतरने वाली है. इस अहम मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बहुत ही बड़ा झटका लगा है. टीम की मैच विनर खिलाड़ी इंजरी के कारण इस मैच से बाहर हो गई हैं. जिसके कारण अब बल्लेबाजी और कमजोर हो गई है.
टीम इंडिया के स्क्वाड में हुआ बड़ा बदलाव
टूर्नामेंट खराब जाने के बाद टीम इंडिया अब कमबैक करने का पूरा प्रयास कर रही है. जिसकी शुरुआत हरमनप्रीत कौर की टीम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मुकाबला जीतकर करना चाहती है. हालांकि सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने बताया कि स्टार सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल इंजरी के कारण टेस्ट मैच से बाहर हो गई हैं. जिसके कारण ही प्रिया पुनिया को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम इंडिया के साथ जोड़ा गया है.
प्रिया ने हाल में ही इंडिया ए की टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था. जिसका इनाम अब उन्हें बीसीसीआई ने दिया है. इंग्लैंड के खिलाफ होने वाला ये मुकाबला 10 जुलाई से लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा. टीम इंडिया को अपना प्रदर्शन हालांकि और बेहतर करना होगा. इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबला हारकर आ रही है.
ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर के सामने लगे संजू-संजू के नारे, इंग्लैंड की सरजमीं से वायरल हुआ वीडियो
यहां पर देखें इंडिया की अपडेटेड टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, प्रिया पुनिया, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदिनी शर्मा, हरलीन देओल, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, सायाली सतघरे, स्नेह राणा.
ये भी पढ़ें: आगामी वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने किया टीम का ऐलान, 19 साल के ‘जादुई’ स्पिनर को मिला मौका
संबंधित खबरें
WTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
28 mins agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
59 mins agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
1 hr agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
1 hr agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
1 hr agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
2 hrs agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
2 hrs agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
3 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines