गौतम गंभीर के सामने लगे संजू-संजू के नारे, इंग्लैंड की सरजमीं से वायरल हुआ वीडियो

संजू सैमसन इन दिनों इंग्लैंड में भारतीय टीम का हिस्सा हैं, जहां इंग्लिश टीम के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. हालांकि संजू को पिछले 2 मैच की प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया, जिसके बाद इंग्लैंड में फैंस भड़क गए.

Gautam Gambhir Image Source: X

Gautam Gambhir Image Source: X

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज जारी है. अब तक 3 मैच खेले जा चुके हैं. पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था. जबकि दूसरे और तीसरे मैच को इंग्लैंड ने अपने नाम कर लिया था. संजू सैमसन को पहले मैच में मौका मिला था. इसके बाद उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया. अब इसके बाद इंग्लैंड में भारतीय फैंस गौतम गंभीर पर भड़क गए. हेड कोच के सामने ही फैंस संजू-संजू के नारे लगाने लगे, जिसके बाद गौतम गंभीर का रिएक्शन वायरल हो गया.

विज्ञापन

गौतम गंभीर के सामने लगे संजू-संजू के नारे

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा मैच नॉटिंघम में खेला गया था. मैच के बाद जब भारतीय टीम स्टेडियम से बस की ओर जा रही थी, तब ही फैंस ने गौतम गंभीर के सामने वी वांट संजू के नारे लगाए. हालांकि इस दौरान गौतम गंभीर ने अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी और वह चुप-चाप बस की ओर जाते हुए दिखाई दिए. फैंस के नारों से आसपास का माहौल गूंज उठा. फैंस संजू को प्लेइंग 11 से बाहर करने पर नाराज हैं.

विज्ञापन

जिम्बाब्वे दौरे पर भी नहीं मिला संजू को मौका

संजू सैमसन को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम से नजरअंदाज कर दिया गया. मैनेजमेंट का ये फैसला चौंकाने वाला था, क्योंकि संजू ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया और भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए थे. उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया था. इसके बाद भी उन्हें जिम्बाब्वे दौरे के लिए नजरअंदाज किया गया. संजू की पिछली 3 पारी खराब रही है.

विज्ञापन

आयरलैंड के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टी-20 सीरीज में उनके बल्ले से रन नहीं बने. इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में भी वह बड़ी पारी नहीं खेल पाए. ऐसे में संजू को फिलहाल प्लेइंग 11 में मौके नहीं मिल रहे हैं. कई पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने भी संजू को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ