आगामी वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने किया टीम का ऐलान, 19 साल के 'जादुई' स्पिनर को मिला मौका

वेस्टइंडीज अब 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए तैयारी कर रही है. 8 जुलाई को वेस्टइंडीज ने अपने दल का ऐलान किया. स्क्वाड में 19 साल के फिरकी गेंदबाज को पहली बार सीनियर टीम में शामिल किया गया है.

Cricket News - 2026-07-08T183554.630
1 / 6

वेस्टइंडीज ने आगामी 5 मैचों की वनडे सीरीज का ऐलान कर दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज वेस्टइंडीज घरेलू सरजमीं पर खेलेगी. शुरुआती 3 मैच के लिए वेस्टइंडीज ने अपने दल का ऐलान कर दिया है. टीम में कई युवा खिलाड़ियों के अलावा सीनियर खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. टीम में 19 साल के मिस्ट्री गेंदबाज की भी एंट्री हुई है. Image Source: X  

विज्ञापन

5 मैचों की खेली जाएगी सीरीज

5 मैचों की खेली जाएगी सीरीज2 / 6

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज के लिए क्रिकेट वेस्टइंडीज ने शुरुआती तीन मैचों के लिए अपने दल का ऐलान किया है. टीम की कप्तानी शाई होप संभालेंगे. वेस्टइंडीज को हाल ही में खेली गई श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. Image Source: X

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया

इन खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया3 / 6

ऐसे में वेस्टइंडीज आगामी सीरीज की तैयारियों में जुट गई है. वेस्टइंडीज की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर वापसी करना चाहेगी. वनडे सीरीज गयाना और बारबाडोस में खेली जाएगी. इस सीरीज में शिमरन हेटमायर को मौका नहीं मिला है. वह मेजर लीग खेल रहे हैं. वहीं, शमर स्प्रिंगर अपनी मां के निधन की वजह से इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं थे. उनकी जगह कीमो पॉल को मौका मिला है. Image Source: X

इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका

इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका4 / 6

19 साल के विटेल लॉज को पहली बार वेस्टइंडीज टीम में मौका मिला है. उन्होंने इस साल ही खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा डॉट गेंदें फेंकी थी और 10 विकेट भी लिए थे. वह लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना डेब्यू कर सकते हैं. Image Source: X

विज्ञापन

11 जुलाई से सीरीज का आगाज

11 जुलाई से सीरीज का आगाज5 / 6

पहला वनडे मैच 11 जुलाई को खेला जाएगा. दूसरा मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाना है, जबकि तीसरा मुकाबला 16 जुलाई को खेला जाएगा. इसके अलावा चौथा मैच 19 जुलाई, जबकि आखिरी मैच 21 जुलाई को खेला जाना है. Image Source: X

वेस्टइंडीज का स्क्वाड शुरुआती 3 वनडे मैचों के लिए

वेस्टइंडीज का स्क्वाड शुरुआती 3 वनडे मैचों के लिए6 / 6

शाई होप (कप्तान), एकीम ऑगस्टे, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमार जोसेफ, विटेल लॉज, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स. Image Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन