IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी पर मंडराया ऑरेंज कैप की रेस से बाहर होने का खतरा! देखें टॉप 5 लिस्ट

Orange Cap List: IPL 2026 अपने लीग स्टेज के अंतिम चरण पर है और ऑरेंज कैप की रेस रोचक होती जा रही है. आइए जानते हैं कि टॉप 5 में कौन-कौन से बल्लेबाज हैं.

vaibhav sooryavanshi abhishek sharma (3)
1 / 6

Orange Cap List: IPL 2026 में ऑरेंज कैप की रेस रोचक होती जा रही है. वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की दौड़ में पिछड़ते हुए नजर आ रहे हैं और किसी बल्लेबाज की एक बड़ी पारी उन्हें इस रेस से बाहर कर सकती है. आइए ऑरेंज कैप की रेस में मौजूद टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन2 / 6

SRH के तूफानी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के सिर पर अभी ऑरेंज कैप का ताज सजा है. उन्होंने अब तक 11 मैचों में हिस्सा लिया है और 494 रन जड़े हैं. क्लासेन ने मौजूदा सीजन में 54.88 के शानदार औसत से बल्लेबाजी की है और पांच अर्धशतक जड़े हैं.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा3 / 6

SRH के धाकड़ ओपनर अभिषेक शर्मा ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने 11 मैचों में 47.70 के शानदार औसत से बल्लेबाजी करते हुए 475 रन बनाए हैं. अभिषेक ने टूर्नामेंट में अब तक 1 शतक और तीन अर्धशतक जड़े हैं. टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक का बल्ला खामोश रहा, लेकिन अब वो IPL में रनों की बारिश कर रहे हैं.

केएल राहुल

केएल राहुल4 / 6

केएल राहुल ने IPL 2026 में अब तक 10 मैच खेले हैं और 445 रन बनाए हैं. राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस सीजन 180.89 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए एक शतक और तीन अर्धशतक जड़े हैं.

विज्ञापन

ईशान किशन

ईशान किशन5 / 6

ऑरेंज कैप की रेस में ईशान किशन चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने अब तक 11 मैचों में हिस्सा लिया है और 409 रन बनाए हैं. किशन ने इस सीजन 186.75 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से रन जड़े हैं और वो कुल 4 अर्धशतक लगा चुके हैं. किशन के लिए यह सीजन अब तक धमाकेदार साबित हुआ है.

वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी6 / 6

ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव सूर्यवंशी पिछड़ते जा रहे हैं. अभी वो पांचवें स्थान पर हैं. वैभव ने 10 मैचों में 404 रन बनाए हैं. उनका औसत इसी दौरान 40.40 का रहा है और उन्होंने 237.64 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. 15 साल का ये युवा बल्लेबाज IPL 2026 में दो अर्धशतक और एक शतक जड़ चुका है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन