IND W vs BAN W: एसीसी महिला एशिया कप 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला में इंडिया और बांग्लादेश के बीच खेला गया. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलाया. जिसका फायदा उठाकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 149 रन बनाए. जवाब में बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 109 रन ही बनाए और 40 रनों से हार गई. इसी के साथ टीम इंडिया ने एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है.
टीम इंडिया ने खड़ा किया बड़ा स्कोर
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. फॉर्म में चल रही सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना सिर्फ 2 रन बनाकर ही आउट हो गई. जिसके बाद नंबर 3 की बल्लेबाज प्रतिका रावल ने 24 गेंदों में सिर्फ 20 रन ही बनाए. टीम इंडिया की स्टार सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करके 40 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 160 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 7 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े.
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने फैंस को निराश करते हुए 28 गेंदों में सिर्फ 24 रन ही बनाए. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने अंत में आकर 21 रनों की पारी खेली. आखिरी के 2 ओवरों में बल्लेबाजी करने उतरी दीप्ति शर्मा ने 6 गेंदों में ही 13 रन बना दिए. जिसके कारण ही टीम इंडिया 20 ओवरों की समाप्ति पर 6 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाने में सफल हुई. बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए सुल्ताना खातून ने 2 विकेट हासिल किए. अन्य बांग्लादेशी गेंदबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया.
फाइनल में पहुंच गई टीम इंडिया
150 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम को अच्छी शुरुआत मिली. लेकिन श्री चरणी ने टीम इंडिया का कमबैक कराया. जिसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश की टीम को कमबैक ही नहीं करने दिया. बांग्लादेश की सलामी बल्लेबाज दिलारा अख्तर ने 21 रन बनाए, तो वहीं सोभना मोस्तरी ने 18 रन जोड़े. कप्तान निगार सुल्ताना ने भी 19 रन जोड़े. जिसके बाद शोरना अख्तर ने नाबाद 22 रन बनाए.
ये भी पढ़ें: IND W vs BAN W: शेफाली वर्मा ने अर्धशतक जड़कर बनाया बड़ा रिकॉर्ड
बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर सिर्फ 109 रन ही बना सकी. जिसके कारण ही टीम इंडिया को 40 रनों से जीत मिली. इसी के साथ हरमनप्रीत कौर की टीम ने फाइनल में अपनी जगह बना ली है. बात टीम इंडिया की गेंदबाजी की करें तो दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट अपने नाम किया. वहीं नंदिनी शर्मा ने भी 2 विकेट झटके. श्री चरणी और प्रेमा रावत को भी 1-1 सफलता मिली.
ये भी पढ़ें: वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, दिया छोटा जवाब
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
4 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
5 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
6 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
6 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines