Abhishek Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा आज अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं. अभिषेक फिलहाल शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में अमृतसर सूरमाज के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं. जहां पर रन बनाकर अभिषेक ने दोबारा अपनी फॉर्म हासिल कर ली है. इस बीच सोशल मीडिया पर शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के दौरान की ही एक वीडियो वायरल हो रही है. जिसमें एंकर ने उनकी मां से सवाल पूछा तो उसके जवाब में अभिषेक शर्मा की मां ने उन्हें कन्हैया बोला है.
अभिषेक शर्मा की मां ने उन्हें कहा कन्हैया
शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के दौरान एंकर ने जब अभिषेक शर्मा की मां से पूछा कि उनके बारे में कोई ऐसी बात बताओ जो फैंस को नहीं पता हो. इसके जवाब में अभिषेक की मां ने उन्हें कन्हैया कहा है. दरअसल साल 2026 में अभिषेक का जन्मदिन कृष्ण जन्माष्टमी पर पड़ रहा है. जिसके बाद उनकी बहन ने एक फोटो भी शेयर की है. अभिषेक की बहन ने भी सोशल मीडिया पर अभिषेक की एक फोटो पोस्ट की है. जिसे उन्होंने एआई से बनाया है.
इस फोटो में अभिषेक एकदम भगवान कृष्ण जैसे नजर आ रहे हैं. जिसमें उनके सिर पर मुकुट है. उनके सिर पर मोर पंख भी लगा हुआ है. इसके अलावा माथे पर तिलक भी लगा हुआ है. हालांकि सभी का दिल सबसे ज्यादा बांसुरी ने जीता है. अभिषेक की ये फोटो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है. जब से टीम इंडिया के लिए उन्होंने डेब्यू किया है. उसके बाद से ही उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है. विराट कोहली के साथ अब अभिषेक लड़कियों के फेवरेट बन गए हैं.
बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं अभिषेक
अमृतसर सूरमाज टीम की कप्तानी कर रहे अभिषेक शर्मा ने पहले मुकाबले में सिर्फ 26 गेंदों में ही 77 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. जिसके बाद उन्होंने दूसरे मैच में भी 36 गेंदों में 82 रन जड़ दिए. इन दोनों पारियों के कारण अब टीम इंडिया भी बहुत ज्यादा खुश होगी. अभिषेक शर्मा 13 सितंबर से टीम इंडिया के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने वाले हैं.
ये भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर आई सबसे बड़ी अपडेट, टीम इंडिया ने रिप्लेसमेंट किया तैयार
जहां पर अभिषेक अपने बल्ले का जादू दिखाना चाहेंगे. हाल के समय में टीम इंडिया के लिए उनका प्रदर्शन मिला-जुला ही रहा है. टीम इंडिया चाहती है कि अभिषेक एशियन गेम्स 2026 के शुरू होने से पहले शानदार फॉर्म में रहे. जिससे टीम को अच्छी शुरुआत मिल सके. टीम इंडिया के पास उनके जोड़ीदार के रूप में पहले से ही वैभव सूर्यवंशी नजर आ रहे हैं. फैंस भी इन दोनों की जोड़ी को मैदान पर सफल होते हुए देखना चाहती है.
ये भी पढ़ें: वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के बाद स्मृति मंधाना का बड़ा बयान आया सामने, कहा – मुझे तो पता नहीं था…
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
14 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines