'बेशर्मी' पर उतरी पाकिस्तानी टीम, सरेआम अंपायर से की बदतमीजी, ICC से मिलेगी कड़ी सजा?

PAK Team Misbehave Umpire: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल हुआ. मैच में थर्ड अंपायर का एक फैसला पाकिस्तान टीम के पक्ष में नहीं गया, तो वो बदतमीजी पर उतर आए. उन्होंने अंपायर से बहस की और बाद में उनका मजाक भी बनाया. ICC अब इसी को लेकर पाकिस्तान टीम के प्लेयर्स को सजा दे सकता है.

Pakistan Team Player

अंपायर से बहस करने लगे पाक प्लेयर

PAK Team Misbehave Umpire: पाकिस्तान टीम के फखर जमान और शाहीन अफरीदी अंपायर के फैसले से खुश नहीं थे. वो बेशर्मी पर उतर आए और उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में अंपायर के साथ बदतमीजी की. पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में मैच हुआ और श्रीलंका की पारी के 19वें ओवर में एक कैच को लेकर बवाल हुआ. इसी के बाद पाकिस्तानी प्लेयर अंपायर से भीड़ गए. बाद में इन खिलाड़ियों ने उनके फैसले का मजाक भी बनाया. ICC से उन्हें इसी को लेकर कड़ी सजा मिल सकती है.

विज्ञापन

कैच को लेकर बवाल हुआ शुरू

ट्राई सीरीज फाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच हुआ. इस मुकाबले में श्रीलंका की बल्लेबाजी के दौरान 19वें ओवर में शाहीन अफरीदी गेंद डाल रहे थे. दासुन शनाका शॉट लगाने गए और ऐज लग गया. गेंद ऊपर गई और फखर जमान ने डाइव लगाकर कैच पकड़ा. फैसला तीसरे अंपायर के पास गया और उन्होंने नॉट आउट करार दे दिया. फखर जमान और पाकिस्तान टीम को ये फैसला पसंद नहीं आया. वो अंपायर से बहस करने लग गए.

विज्ञापन

पाकिस्तान टीम ने दिखाई बेशर्मी

शाहीन अफरीदी ने ओवर की आखिरी गेंद पर श्रीलंका के कप्तान को क्लीन बोल्ड करके पवेलियन का रास्ता दिखाया. इसके बाद शाहीन गुस्से में नजर आए और फखर जमान भी सेलिब्रेशन के लिए आए. दोनों ने इसी बीच बेशर्मी दिखाई और अंपायर की ओर देखकर अपील करने लगे. शाहीन ने इसी बीच हाथ ऊपर करके अंपायर से पूछने का प्रयास भी किया कि ये आउट ही है, या नहीं. दोनों का ये रवैया फैंस को पसंद नहीं आ रहा है.

विज्ञापन

ICC से मिलेगी कड़ी सजा?

पिछले कुछ समय में ICC के नियम काफी सख्त हो गए हैं. विरोधी टीम या फैंस से बदतमीजी करने पर प्लेयर्स पर कड़ा फाइन लगता है और उनकी मैच फीस काट दी जाती है. अब अंपायर के साथ पाकिस्तान टीम ने बहस की और इसी कारण ICC उनकी मैच फीस काट सकती है. इसके अलावा उन्हें सजा के रूप में डिमेरिट पॉइंट भी थमाए जा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ