हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत को मिला 17 साल का नया 'क्रिस गेल', IPL 2026 ऑक्शन से पहले जड़ दिया तूफानी दोहरा शतक!

Abhigyan Kundu Century: IPL 2026 ऑक्शन के आयोजन में अब बेहद कम समय रह गया है. इसके पहले अंडर 19 एशिया कप में 17 साल के अभिज्ञान कुंडू बवाल मचा रहे हैं. उन्होंने मलेशिया के खिलाफ टूर्नामेंट के तीसरे मैच में जोरदार शतक जड़ा. IPL टीमों की नजर उनपर होगी और उन्हें खरीदने के लिए ऑक्शन में बड़ी बोली लग सकती है.

विज्ञापन
अभिज्ञान कुंडू ने मचाई तबाही

Abhigyan Kundu Century: IPL 2026 ऑक्शन से ठीक पहले 17 साल के बल्लेबाज ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है. अंडर 19 एशिया कप 2025 में अभी भारत और मलेशिया के बीच मैच हो रहा है. इसी बीच अभिज्ञान कुंडू ने बड़े-बड़े शॉट्स लगाकर बता दिया कि वो बड़े स्टेज पर खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. IPL 2026 ऑक्शन से पहले ये पारी उन्हें काफी मदद कर सकती है. वो कई टीमों के निशाने पर होंगे और उनपर करोड़ों की बारिश हो सकती है.

अभिज्ञान कुंडू ने बल्ले से मचाया कोहराम

अभिज्ञान कुंडू ने मलेशिया के खिलाफ मुश्किल स्थिति में बल्लेबाजी की. पिच पर सेट होने के बाद उन्होंने शॉट्स लगाना शुरू किया. अभिज्ञान पिच पर खड़े रहे और वेदांत त्रिवेदी के साथ मिलकर बढ़िया साझेदारी की. उन्होंने 80 गेंदों में 127 के स्ट्राइक रेट से जोरदार शतक जड़ दिया. उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 1 छक्के जड़ा. अभिज्ञान इसके बाद नहीं रुके और उन्होंने तेज गति से बल्लेबाजी जारी रखी. उन्होंने 121 गेंदों में दोहरा शतक जड़ दिया. 50 ओवर के समापन के बाद वो 125 गेंदों में नाबाद 125 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्होंने इस पारी में 17 चौके और 9 छक्के जड़े. वो एकदम क्रिस जेल जैसे शॉट्स लगा रहे थे.

ये भी पढ़ें:- 66 दिन, 84 मैच… इस दिन शुरू होगा IPL 2026! मेगा फाइनल की तारीख भी आई सामने

विज्ञापन

IPL ऑक्शन में कुंडू पर टीमें लगाएंगी बोली?

अभिज्ञान कुंडू लेफ्ट हैंड बल्लेबाज हैं और विकेटकीपिंग का विकल्प भी प्रदान करते हैं. कुडू लोअर-मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं, जो उन्हें एक आकर्षक प्लेयर बनाता है. कई टीमों को नीचले क्रम में ऐसे बल्लेबाज की जरूरत है, जो संभलकर खेल सके और समय आने पर बड़े शॉट्स भी लगा पाए. ऐसे में कुंडू पर IPL में बड़ी बोली लग सकती है. CSK, KKR और SRH जैसी टीमें उनके पीछे जा सकती हैं. उन्हें लोअर ऑर्डर में अच्छे बैकअप बल्लेबाज की जरूरत है और कुंडू अच्छा विकल्प रहेंगे.

IPL ऑक्शन में किस टीम के पास कितना पर्स?

  • चेन्नई सुपर किंग्स – 43.40 करोड़ रूपये
  • पंजाब किंग्स – 11.50 करोड़ रूपये
  • लखनऊ सुपर जायंट्स – 22.95 करोड़ रूपये
  • कोलकाता नाइट राइडर्स – 64.30 करोड़ रूपये
  • सनराइजर्स हैदराबाद – 25.50 करोड़ रूपये
  • मुंबई इंडियंस – 2.75 करोड़ रूपये
  • गुजरात टाइटंस – 12.90 करोड़ रूपये
  • राजस्थान रॉयल्स – 16.05 करोड़ रूपये
  • दिल्ली कैपिटल्स – 21.80 करोड़ रूपये
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 16.40 करोड़ रूपये

ये भी पढ़ें:- क्या IPL Auction में बिकने के बाद खेलने से इंकार कर सकता है खिलाड़ी? BCCI के इस नियम में बढ़ाई मुसीबत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola