IPL Overseas Player Rule

क्या IPL Auction में बिकने के बाद खेलने से इंकार कर सकता है खिलाड़ी? BCCI के इस नियम में बढ़ाई मुसीबत

IPL Overseas Player Rule: IPL 2026 ऑक्शन में कई बार विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं और टूर्नामेंट शुरू होने से पहले नाम वापस ले लेते हैं. बहुत बार टीमों ने इसकी शिकायत BCCI से की थी. इसी के बाद एक खास नियम बनाया गया. अब IPL ऑक्शन में बिकने के बाद अगर कोई प्लेयर खेलने से मना करता है, तो उसके लिए मुसीबत बढ़ने वाली है.

IPL Overseas Player Rule: IPL 2026 ऑक्शन का आयोजन कुछ घंटों बाद होने वाला है. कई बार विदेशी खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा तो बनते हैं लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले नाम वापस ले लेते हैं. पिछले कुछ सालों में कई बार ऐसा हुआ है और इसी वजह से BCCI एक नियम लेकर आई है. खिलाड़ी IPL से नाम वापस ले सकते हैं लेकिन इसके बाद उन्हें बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. अगर चोटिल होने के कारण वो बाहर होते हैं, तो कोई समस्या नहीं होगी. हालांकि, कोई और कारण हुआ, तो फिर IPL खेलने से बैन भी लग सकता है.

विज्ञापन

IPL ऑक्शन में बिकने के बाद नाम वापस लिया, तो क्या होगा?

इंडियन प्रीमियर लीग ऑक्शन में बिकने के बाद अगर कोई विदेशी खिलाड़ी चोटिल हुआ, तो ही नाम वापस ले सकता है. इसके लिए भी चोट की होम बोर्ड से पुष्टि जरुरी है . किसी और कारण से नाम वापस लिया गया, तो फिर आईपीएल खेलने से दो साल का बैन लग जाएगा. मेगा ऑक्शन में नाम दर्ज नहीं कराने वाले प्लेयर्स वैसे भी 2026 के IPL मिनी ऑक्शन में नाम नहीं दे पाए हैं. फैंस का भी मानना है कि BCCI ने नियमों को सख्त करके एकदम सही फैसला किया है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ