मुंबई इंडियंस की 37 वर्षीय स्टार क्रिकेटर ने संन्यास से लिया यू-टर्न, वापसी का ऐलान कर फैंस को दी खुशखबरी

Mumbai Indians: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियां बहुत तेज हो गई है. सभी टीमों ने महिला वर्ल्ड कप के लिए टीमों का ऐलान करना शुरू कर दिया है. इस बीच मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाली 37 वर्षीय स्टार क्रिकेटर ने संन्यास से यू-टर्न लेने का फैसला कर लिया है.

Mumbai Indians
1 / 6
Mumbai Indians

Mumbai Indians: आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अब साउथ अफ्रीका ने अपनी महिला टीम का ऐलान कर दिया है. जहां पर सबसे हैरान करने वाला फैसला भी लिया गया. क्रिकेट से संन्यास ले चुकी 37 वर्षीय दिग्गज ने अब यू-टर्न ले लिया है. ये खिलाड़ी विमेंस प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के लिए खेलती हुई नजर आती है. जहां पर उन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी किया था.

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस की स्टार ने लिया यू-टर्न

मुंबई इंडियंस की स्टार ने लिया यू-टर्न 2 / 6

शबनीम इस्माइल ने कुछ समय पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का फैसला कर लिया था. अपने इस फैसले को वापस लेते हुए इस्माइल ने अब आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने का फैसला किया है.

विज्ञापन

कमबैक करते ही टीम में मिली जगह

कमबैक करते ही टीम में मिली जगह3 / 6

साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम का जब आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऐलान हुआ, तो उसमें शबनीम इस्माइल का नाम देखकर सभी हैरान रह गए थे. शबनीम 37 वर्ष की होने के बाद भी टीम की मुख्य गेंदबाज हैं.

शबनीम इस्माइल का रिकॉर्ड

शबनीम इस्माइल का रिकॉर्ड 4 / 6

साउथ अफ्रीका के लिए उन्होंने 1 टेस्ट मैच में 3 विकेट लिए हैं. वहीं 127 वनडे मैचों में उन्होंने 191 विकेट हासिल किए हैं. वहीं 113 टी-20 मुकाबलों में इस्माइल ने 123 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजे हैं. 

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस के लिए भी है अच्छा रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस के लिए भी है अच्छा रिकॉर्ड5 / 6

विमेंस प्रीमियर लीग में पिछले 3 सीजन से शबनीम इस्माइल मुंबई इंडियंस के लिए खेल रही हैं. जहां पर उन्होंने 24 मैचों में 23 विकेट अपने नाम किए हैं. हालांकि इस्माइल के खिलाफ रन बनाना बहुत ही मुश्किल होता है.

साउथ अफ्रीका विमेंस T20 वर्ल्ड कप टीम

साउथ अफ्रीका विमेंस T20 वर्ल्ड कप टीम 6 / 6

लॉरा वोल्वार्ड्ट (कैप्टन), टैजमिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लर्क, एनेरी डर्कसेन, शबनीम इस्माइल, सिनालो जाफ्ता (विकेट कीपर), मारिजैन कैप, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, कराबो मेसो (विकेट कीपर), नॉनकुलुलेको म्लाबा, कायला रेनेके, तुमी सेखुखुने, क्लो ट्रायोन और डेने वैन नीकर्क.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन