News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Aaryavir Sehwag: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में अपना डेब्यू कर लिया है। सेंट्रल दिल्ली किंग्स की ओर से आर्यवीर को अपनी काबिलियत साबित करने का मौका ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ मिला। हालांकि, आर्यवीर बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। क्रीज पर आंखें जमाने के बाद आर्यवीर अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने 22 गेंदों में कुल 16 रन बनाए। पहले बैटिंग करते हुए सेंट्रल दिल्ली की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 155 रन लगाए हैं।
ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने आर्यवीर सहवाग को डेब्यू का मौका दिया। आर्यवीर पारी का आगाज करने कौशल सुमन के साथ उतरे। शुरुआत में आर्यवीर संभलकर खेलते हुए नजर आए। हालांकि, नवदीप सैनी के खिलाफ आर्यवीर ने अपने हाथ खोले और दो दनदनाते हुए चौके जमाए। 16 गेंद खेलने के बाद आर्यवीर के बल्ले से कुल 22 रन निकले। मगर क्रीज पर सेट होने के बाद आर्यवीर अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके। अपनी इस इनिंग के दौरान आर्यवीर ने चार चौके जमाए।
A brilliant debut by Aaryavir Sehwag in the Delhi Premier League! 🏏
— Delhi Premier League T20 (@DelhiPLT20) August 27, 2025
Aaryavir Sehwag | East Delhi Riders | Central Delhi Kings | Anuj Rawat | Jonty Sidhu | #DPL2025 #DPP #AdaniDPL2025 #Delhi pic.twitter.com/Dxs5E2uFqu
सेंट्रल दिल्ली किंग्स की ओर से युगल सैनी ने शानदार पारी खेली। युगल ने 32 गेंदों में 52 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 5 चौके और दो सिक्स जमाए। वहीं, जसवीर सहरावत ने भी 37 रनों का योगदान दिया। अंतिम ओवरों में सिमरनजीत ने 6 गेंदों पर नाबाद 10 रन जड़े, जिसके बूते टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 155 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए। गेंदबाजी में रौनक वाघेला ने 3 ओवर के स्पेल में सिर्फ 17 रन खर्च करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, रोहित यादव बेहद किफायती रहे और उन्होंने सिर्फ 22 रन देकर एक विकेट चटकाया।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।