Aakash Chopra-Venkatesh Prasad:भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे है। उनके बल्ले से रन नहीं आ रहे फिर भी प्लेइंग इलेवन में बने हुए हैं। इस लेकर क्रिकेट जगत में काफी बातें हो रही हैं। कई एक्सपर्ट्स और पूर्व क्रिकेटर उन्हें टीम से बाहर निकालने की बात कर रहे हैं जिसमें से पूर्व गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद तो लगातार ट्वीट कर उन्हें टीम से बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं। एक तरफ जहां वेंकटेश ने केएल की आलोचना की है वहीं दूसरी तरफ आकाश चोपड़ा ने उनका समर्थन किया है जिसके बाद दोनों दिग्गजों के बीच ट्विटर पर जंग देखने को मिल रही है और इसमें हर रोज नए मोड़ आ रहे हैं।
ये है पूरा मामला
दरअसल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बावजूद सिलेक्शन होने के बाद पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने कहा था कि केएल राहुल का सेलेक्शन प्रदर्शन के आधार पर नहीं बल्कि पक्षपात के आधार पर हुआ है, जिसके बाद केएल राहुल को लेकर किए गए उनके ट्वीट वायरल हो गए। उन्होंने दूसरा टेस्ट खत्म होने के बाद अजिंक्य रहाणे, शिखर धवन, मयंक अग्रवाल के आंकड़े शेयर किए। इसके बाद कमेंट्रेटर आकाश चोपड़ा राहुल के बचाव में आए और एक वीडियो जिसके अंत में चोपड़ा ने प्रसाद से शांत रहने और ‘एजेंडा’ को पेडल नहीं करने का आग्रह किया।
आकाश चोपड़ा ने वेंकटेश को दिया साथ वीडियो बनाने का चैलेंज
आकाश चोपड़ा के इस वीडियो के सामने आते ही वेंकटेश प्रसाद भड़क गए और उन्होंने आकाश चोपड़ा का पुराना ट्वीट शेयर किया जिसमें वे रोहित शर्मा को टीम से निकालने की बात कर रहे हैं। वहीं वेंकटेश का ये ट्वीट आकाश को रास नहीं आया और उन्होंने वेंकटेश को उनके साथ यू ट्यूब पर वीडियो बनाने का चैलेंज दे दिया। आकाश ने ट्वीट किया कि ”वैंकी भाई, मैसेज अनुवाद में खो जा रहे हैं। मैं यूट्यूब चैनल पर हूं। मैं आपको वीडियो चैट पर आने के लिए आमंत्रित करता हूं…हम लाइव कर सकते हैं। विचारों में अंतर अच्छी चीज है…चलिए अच्छे से करते हैं। इस पर कोई स्पॉन्सर नहीं होगा और कोई इससे पैसे नहीं बनाएगा। तैयार है? मेरे नंबर आपके पास है।’
वेंकटेश प्रसाद ने ठुकराया आकाश चोपड़ा का ऑफर
आकाश चोपड़ा द्वारा वीडियो बनाने के ऑफर को वेंकटेश प्रसाद ने सिरे से नकार दिया और आकाश चोपड़ा पर ही उन्हें गलत तरीके से प्रदर्शित करने का आरोप लगा दिया। साथ ही प्रसाद ने आकाश से आगे नहीं जुड़ने की भी बात कही। वेंकटेश प्रसाद ने ट्वीट किया कि ”नही आकाश, कुछ भी ट्रांसलेशन में नहीं खोया है। आपके 12 मिनट के वीडियो में आपने मुझे एजेंडा चलाने वाला बताया है। क्योंकि ये आपकी बात के मुताबिक नहीं है। यह बिल्कुल स्पष्ट है। और मैंने इस ट्विटर थ्रेड में अपनी बात बहुत स्पष्ट कर दी है। इस पर आपके साथ और आगे जुड़ना नहीं चाहता।”
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
प्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
42 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines