सूर्या से लेकर सैमसन तक, टीम इंडिया के क्रिकेटर्स ने फीमेल पार्टनर्स के साथ किया टी20 वर्ल्ड कप सेलिब्रेट
Team India Celebrates T20 World Cup Victory With Female Partner: ऐसा कहा जाता है कि मर्द की हर कामयाबी के पीछे औरत का हाथ होता है, क्रिकेटर्स के बार में भी ये बात सही साबित होती है. मां-पत्नी और बेटियां किसी भी खिलाड़ी के लिए सपोर्ट सिस्टम का काम करती है. ऐसे में जब टी20 वर्ल्ड कप जैसा बड़ा खिताब अपने नाम हुआ हो, तो फीमेल पार्टनर के साथ सेलिब्रेट करना तो बनता है न. आइए नजर डालते हैं टीम इंडिया के उन मेंबर्स पर जिन्होंने टॉफी जीतने का जश्न अपनी वाइफ या गर्लफ्रेंड के साथ मनाया.

भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्यों ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत का जश्न अपनी फीमेल पार्टनर्स के साथ मनाया. इस दौरान खिलाड़ी और कोच बेहद इमोशनल हो गए. ये हर किसी के लिए बेहत खास लम्हा था, जिसे वो पूरी जिंदगी नहीं भूल पाएंगे.
सूर्यकुमार यादव
2 / 9टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार का हौसला बढ़ाने के लिए उनकी पत्नी देविशा शेट्टी भी मौजूद थीं. जब सूर्या ने अपनी कप्तानी में भारत को टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाया जब मैदान पर जश्न मनाने उनकी वाइफ भी मैदान पर आईं.
संजू सैमसन
3 / 9टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन पिछले कुछ वक्त से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे थे, लेकिन उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 3 अर्धशतक लगाकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता. इस खास अवॉर्ड हासिल करने के बाद उन्होंने अपनी वाइफ चारुलता रमेश के साथ जश्न मनाया.
ईशान किशन
4 / 9ईशान किशन न सिर्फ अपनी शानदार बल्लेबाजी, बल्कि लव लाइफ के लिए भी काफी सुर्खियां बटोरते हैं. इस खिताबी जीत के बाद उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और मंगेतर अदिति हुंडिया ने इस विकेटकीपर-बैटर को गले लगा लिया. इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
जसप्रीत बुमराह
5 / 9टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' अवॉर्ड जीतने वाले जसप्रीत बुमराह की जीत की साथी उनकी वाइफ संजना गणेशन बनीं. गौरतलब है कि टूर्नामेंट के पिछले एडिशन में भी दोनों ने मैदान में साथ जश्न मनाया था.
हार्दिक पांड्या
6 / 9टीम इंडिया के टॉप ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा पूरे टूर्नामेंट के दौरान अपने पार्टनर को चियर करते हुए नजर आईं. आखिर में खिताबी जीत के बाद उन्होंने पांड्या को किस कर लिया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.
गौतम गंभीर
7 / 9टीम इंडिया के हेड कोच की पूरी फैमली इस खास लम्हे को सेलिब्रेट करने मैदान में आई. गौतम गंभीर ने इस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी को अपनी वाइफ नताशा जैन के साथ-साथ दोनों बेटियां आजीन और अनाइजा को डेडिकेट किया.
अक्षर पटेल
8 / 9भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल के लिए भी ये खास लम्हा था, क्योंकि उन्होंने अपने होम स्टेट में अपनी वाइफ मेहा और बेटे हक्श के सामने टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीती. उन्होंने इस सरजमीं पर बैठकर पूरी फैमिली के साथ जीत को सेलिब्रेट किया.
शिवम दुबे
9 / 9टीम इंडिया के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेलने वाले शिवम दुबे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद अपनी वाइफ अंजुम खान के साथ सेलिब्रेट किया. इनकी शादी 16 जुलाई 2021 को हुई थी, इस कपल की एक बेटी और एक बेटा है.