Team India: भारत और आयरलैंड के बीच बेलफास्ट में दूसरा T20I मैच खेला जाएगा. पहले मुकाबले में आयरलैंड ने बड़ा उलटफेर किया और भारतीय टीम को 34 रन से हरा दिया. बड़ी हार के बाद अब टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में दो बदलाव हो सकते हैं. श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर मिलकर कुछ कॉम्बिनेशन बदल सकते हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अब दूसरे T20I के लिए प्लेइंग 11 चुनी है. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं दिया है लेकिन दो बदलाव के सुझाव दिए हैं.
आकाश चोपड़ा ने दिए दो बदलावों के सुझाव
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 के बारे में बात की. उनका मानना है कि प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर की जगह प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम में जगह मिलनी चाहिए. उनके अनुसार अभी अभिषेक और संजू को ही ओपनिंग करना चाहिए.
आकाश ने कहा, ‘मुझे लगता है कि प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर बैठना पड़ेगा. उन्होंने 6 T20I खेले हैं और लगभग 275 रन खर्च किए हैं. उनकी इकोनॉमी 11.5 की है. वह टी20 प्रारूप में अब तक प्रभावी नहीं रहे हैं. वो गुजरात टाइटंस के लिए अच्छा करते आए हैं लेकिन उनका सेटअप अलग है. T20I में वह टीम की कमजोर कड़ी साबित हुए हैं. प्रिंस यादव को मौका मिल सकता है. वो अपना डेब्यू कर सकते हैं.’
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया नहीं खेलेगी इस देश के खिलाफ T20I सीरीज! BCCI ने ठुकराया क्रिकेट बोर्ड का प्रस्ताव, सामने आई वजह
चोपड़ा ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है कि वॉशिंगटन सुंदर को बाहर बैठना चाहिए, क्योंकि उनसे पूरे ओवर नहीं कराए जा रहे हैं. शिवम दुबे अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं. आपके पास दो विकल्प हैं. आप सूर्यांश शेडगे या रवि बिश्नोई को ला सकते हैं. मैं इस टीम के खिलाफ बिश्नोई को जगह देना चाहूंगा. एक अतिरिक्त गेंदबाज के साथ उतरना बेहतर विकल्प हो सकता है.’
आकाश चोपड़ा के अनुसार टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.
ये भी पढ़ें:- वेस्टइंडीज के आमिर जंगू ने रचा इतिहास, गेल-लारा के खास क्लब में हुए शामिल, तोड़ डाला 10 साल पुराना रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
3 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines