'अभिषेक या बुमराह नहीं, ये ऑलराउंडर बनेगा T20 वर्ल्ड कप 2026 का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट'? हो गई सबसे बड़ी भविष्यवाणी

ICC T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए उम्मीद की जा रही है कि टीम इंडिया इस बार अपने खिताब को डिफेंड करने में कामयाब होगी, लेकिन ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का अवॉर्ड किसे मिलेगा, इसको लेकर आकाश चोपड़ा ने भविष्यवाणी की है.

Abhishek Bumrah

Aakash Chopra Picks Player of the Tournament for T20 World Cup 2026: अगर हम आपको अंदाजा लगाने कहें कि टीम इंडिया का कौन सा इंडियन क्रिकेटर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का खिताब जीत सकता है, तो जाहिर सी बात है कि आपके जेहन में अभिषेक शर्मा या जसप्रीत बुमराह का नाम आएगा, लेकिन आकाश चोपड़ा के ख्यालात थोड़े जुदा हैं.

विज्ञापन

आकाश की पसंद हार्दिक

भारत के पूर्व ओपनर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना है. इस मेगा इवेंट में 20 टीमें हिस्सा लेंगी और ये भारत और श्रीलंका में 7 फरवरी से खेला जाएगा.

विज्ञापन

टीम इंडिया फेवरेट

टीम इंडिया पिछली बार 2024 में बिना कोई गेम हारे चैंपियन रही थी, इसलिए इस बार भी वो फेवरेट के तौर पर एंट्री करेगी. उन्होंने पिछले साल की शुरुआत से अब तक अपनी आखिरी 22 T20I में से 19 जीत हासिल की है.

विज्ञापन

पिछले T20 WC में हार्दिक की परफॉर्मेंस

हार्दिक भारत की 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीत में अहम भूमिका निभाई थीं, जो वेस्ट इंडीज और अमेरिका में खेली गई थी. 32 साल के खिलाड़ी ने 8 मैचों में 48 की बल्लेबाजी औसत और 151.57 की स्ट्राइक रेट के साथ प्रदर्शन किया, और 11 विकेट भी हासिल किए.

फाइनल में भी चमके पांड्या

हार्दिक ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में गेंद के साथ शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 3 ओवर में 3/20 के फिगर दर्ज किए, जिसमें अहम 17वां और 20वां ओवर शामिल था. फिर भी स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह 2024 में टूर्नामेंट के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे, जिन्होंने बेहतरीन औसत 8.26 और इकॉनमी 4.17 के साथ 15 विकेट लिए.

विज्ञापन

IND vs AUS का इंतजार

आकाश चोपड़ा ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 में भारत-ऑस्ट्रेलिया के संभावित मुकाबले को भी सबसे रोमांचक मैच बताया जिसका उन्हें सबसे ज्यादा इंतजार है. पूर्व ओपनर का ये भी मानना है कि कोई भी टीम 300 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी, और उन्होंने टी-20 टूर्नीमेंट में सबसे बड़ा टीम स्कोर के के तौर पर 297 का पूर्वानुमान लगाया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ