IND vs UAE: स्टेडियम में पसरा रहा सन्नाटा! गायब दिखे टीम इंडिया के चहेते फैन्स, पूर्व क्रिकेटर हुआ गुस्से से लाल

IND vs UAE Aakash Chopra: भारत और यूएई के बीच खेले गए मुकाबले में स्टेडियम खाली नजर आए। ग्राउंड पर फैन्स की तादाद इतनी कम देखकर आकाश चोपड़ा का गुस्सा फूट पड़ा है।

IND vs UAE

IND vs UAE

IND vs UAE Aakash Chopra: एशिया कप 2025 की शुरुआत टीम इंडिया ने धमाकेदार अंदाज में की है। पहले ही मैच में सूर्यकुमार यादव की सेना ने यूएई को 9 विकेट से रौंद डाला। यूएई की पूरी टीम को भारतीय गेंदबाजों ने सिर्फ 13.1 ओवर में समेट डाला। इसके बाद 58 रनों के टारगेट को भारतीय बल्लेबाजों ने महज 27 गेंदों में चेज कर दिया।

विज्ञापन

गेंदों के लिहाज से टी-20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया ने अपनी सबसे बड़ी जीत का स्वाद चखा। हालांकि, टूर्नामेंट के पहले मैच में इंडियन प्लेयर्स को चीयर करने दर्शक काफी कम तादाद में मैदान पर पहुंचे। कई स्टैंड्स खाली दिखाई दिए और ग्राउंड पर सन्नाटा सा पसरा रहा। खाली पड़े स्टेडियम को देखकर भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का गुस्सा फूट पड़ा है।

विज्ञापन

खाली स्टेडियम को देखकर भड़के आकाश

एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने यूएई को धूल चटाते हुए शानदार शुरुआत की। हालांकि, सूर्या की सेना का कमाल का प्रदर्शन देखने के लिए काफी कम तादाद में फैन्स ग्राउंड पर पहुंचे। यह बात आकाश चोपड़ा को बिल्कुल भी रास नहीं आई। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए जमकर भड़ास निकाली।

विज्ञापन

आकाश ने कहा, “हम हमेशा ऐसा ही कहते रहते हैं ना कि अगर टीम इंडिया चांद पर भी खेले, तो फैन्स नीली जर्सी पहनने वाली इस टीम को देखने पहुंचेंगे। मगर यहां तो मैच दुबई में हो रहा था और भारतीय टीम लंबे समय बाद मैदान पर लौटी थी। यह कोई बाइलेटरल सीरीज नहीं खेली जा रही है, बल्कि यह एशिया कप है।”

‘नहीं नजर आया टूर्नामेंट का हाइप’

पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, “भारत क्रिकेट की इकोनॉमी को चलाता है। इंडिया जहां भी खेलने जाती है, चाहे वो कोई भी जगह हो, किसी के भी खिलाफ हो और खासतौर पर अगर लंबे समय बाद टीम खेलने उतरती है, तो लोग देखने आते हैं। मगर यहां तो लोग टीम को चीयर करने पहुंचे ही नहीं। इस टूर्नामेंट ने पर्याप्त बज नहीं बनाया अब चाहे वो किसी भी वजह से हो। एशिया कप को लेकर ज्यादा चर्चाएं नहीं हुईं।” आकाश ने कहा कि एशिया कप बड़ा टूर्नामेंट है, लेकिन इस बार टूर्नामेंट का हाइप नजर नहीं आया।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ