IND vs PAK: पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम से आई टीम इंडिया के लिए खुशखबरी! अनफिट स्टार खिलाड़ी के खेलने पर सस्पेंस

Salman Agha Injury: पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम से टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पड़ोसी मुल्क का अहम खिलाड़ी पूरी तरह से फिट नहीं है।

Salman Agha

Salman Agha

Salman Agha Injury: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 सितंबर को खेला जाना है। इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले पाकिस्तान के खेमे से टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज आई है। दरअसल, पडो़सी मुल्क के कप्तान ही पूरी तरह से फिट नहीं हैं। सलमान आगा टीम इंडिया के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे या नहीं इस पर सस्पेंस बना हुआ है। सलमान ने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा नहीं लिया। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने टूर्नामेंट का आगाज शादनार जीत के साथ किया है। दुबई में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने यूएई को 9 विकेट से धूल चटाई।

विज्ञापन

पाकिस्तान खेमे में बढ़ी टेंशन

पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा पूरी तरह से फिट नहीं हैं। जियो न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, सलमान की गर्दन में ऐंठन में है और इसी वजह से उन्हें गर्दन पर बैंडेज लगाए हुए भी देखा गया। इसके साथ ही सलमान ने प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा भी नहीं लिया और वह फुटबॉल ड्रिल में भी शामिल नहीं हुए। सलमान की फिटनेस ने पाकिस्तान खेमे में टेंशन बढ़ा दी है।

विज्ञापन

पाकिस्तानी कप्तान भारत के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे या नहीं इस पर सवालिया निशान है। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि सलमान को कोई गंभीर इंजरी नहीं है और उन्होंने सिर्फ एहतियात के तौर पर प्रैक्टिस सेशन को मिस किया है। पीसीबी ने उम्मीद जताई है कि सलमान आने वाले मैचों में बल्ले और अपनी कप्तानी से रंग जमाते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन

ओमान से होगी पाकिस्तान की पहली भिड़ंत

पाकिस्तान क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 में अपने अभियान का आगाज ओमान के खिलाफ 12 सितंबर को करेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एशिया कप से ठीक पहले पाकिस्तान ने यूएई में ट्राई सीरीज खेली थी, जिसमें अफगानिस्तान और यूएई ने हिस्सा लिया था। इस सीरीज को पाकिस्तान टीम अपने नाम करने में सफल रही थी। खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 75 रनों से धूल चटाई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ