आकिब नबी का टीम इंडिया में सिलेक्शन न होने पर उठे सवाल, अगरकर के पुराने साथी ने कर दी ऐसी बात
Wasim Jaffer Question Non Inclusion Of Auqib Nabi In Team India: भारत के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने 29 साल के तेज गेंदबाज आकिब नबी को सपोर्ट किया, जिन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले इकलौते टेस्ट मैच के लिए भारत की टीम से बाहर कर दिया गया था. भारत 6 जून से शुरू होने वाले 1 टेस्ट और 3 वनडे मैचों के लिए अफगानिस्तान की मेजबानी करेगा.

हर किसी को उम्मीद थी कि आकिब नबी को भारतीय टेस्ट टीम में जरूर जगह मिलेगी, लेकिन 19 फरवरी को गुवाहाटी में मीटींग के बाद अजीत अगरकर की अधक्षता वाले सिलेक्टर्स पैनल ने जम्मू-कश्मीर के पेसर का नाम स्क्वाड में शामिल नहीं किया.
2 / 6रणजी ट्रॉफी 2025/26 सीजन में शानदार प्रदर्शन करने के बावजूद, जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को टेस्ट टीम से बाहर रखा गया. सिलेक्टर्स ने तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को चुना, जो आकिब के मुकाबले ज्यादा स्पीड और बाउंस लाते हैं.
3 / 6हालांकि वसीम जाफर का मानना था कि आकिब एक मौके के हकदार थे, लेकिन भारतीय हालात को देखते हुए उन्हें टीम से बाहर किए जाने पर उन्हें ज्यादा निराशा नहीं हुई. फिर भी, उनका मानना है कि जब भारत विदेश में टेस्ट मैच खेले, तो जम्मू-कश्मीर के इस तेज गेंदबाज को जरूर टीम में शामिल किया जाना चाहिए.
4 / 6उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, 'मुझे लगता है कि उन्हें आकिब को टीम में लेना चाहिए था. प्रदर्शन अपने आप बोलता है. यहां कुछ कहने की जरूरत नहीं है. जम्मू-कश्मीर को रणजी ट्रॉफी जिताने में उन्होंने सबसे बड़ा रोल अदा किया. वो इसके हकदार हैं. लेकिन मैं चाहता हूं कि उन्हें भारत के बाहर खेलने का मौका मिले, इसलिए मुझे सच में ज्यादा निराशा नहीं हुई है. मैं समझ सकता हूं कि भारतीय हालात में उन्हें शायद ज्यादा मौके न मिलें, क्योंकि वो पूरी तरह से तूफानी तेज गेंदबाज नहीं हैं.'
5 / 6उन्होंने आगे कहा, 'वो बहुत ही स्किलफुल गेंदबाज हैं. इसलिए मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन उनके प्रदर्शन को देखते हुए कम से कम उन्हें टीम में तो शामिल किया ही जाना चाहिए था. आप उन पर कोई एहसान नहीं कर रहे हैं, उन्होंने प्रदर्शन किया है. मुझे उम्मीद है कि जब भारत विदेश दौरे पर जाएगा, तो वो टीम में जरूर होंगे.'
6 / 6आकिब रणजी ट्रॉफी 2025/26 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. उन्होंने 17 पारियों में 12.56 की औसत से 60 विकेट लिए, जिसमें 7 बार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा भी शामिल है. इस तेज गेंदबाज ने कर्नाटक के खिलाफ फाइनल मैच की पहली पारी में भी 5 विकेट लिए थे, और 5/54 का शानदार प्रदर्शन किया था.