Mistakes Team India Made: टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ पहले T20I मैच में 34 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा. बेलफास्ट में हुए इस मैच में भारतीय टीम के लिए कुछ चीजें अच्छी नहीं गई. कुछ गेंदबाजों के ओवरों में अधिक रन खर्च हो गए, वहीं बड़े-बड़े बल्लेबाज फेल हो गए. टीम इंडिया से मैच के दौरान कुछ अहम गलतियां हुईं, जो हार की बड़ी वजह बनीं. आइए 5 गलतियों के बारे में जानते हैं, जो टीम इंडिया की आयरलैंड के खिलाफ हार का कारण बनी.
वैभव सूर्यवंशी को इग्नोर करना
वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में हैं और पिछले कई महीनों से रन बना रहे हैं. हाल ही में श्रीलंका A के खिलाफ उन्होंने 11 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया था. इन-फॉर्म बल्लेबाज को बाहर बैठाना गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर का सबसे बड़ा ब्लंडर रहा. वो अकेले ही मैच पलट सकते थे.
वॉशिंगटन सुंदर की गेंदबाजी
वॉशिंगटन सुंदर ने आयरलैंड के खिलाफ मैच में सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी की और 19 रन लुटा दिए. सुंदर साफ तौर पर अच्छी लय में नजर नहीं आ रहे थे. सुंदर ने ओवर में नो बॉल डाल दी, जिस पर छक्का चला गया. इसके बाद मैच का रुख आयरलैंड की ओर झुक गया और भारतीय गेंदबाज कुछ ओवर तक वापसी नहीं कर पाए.
शिवम दुबे से पूरे ओवर नहीं कराना
हर्षित राणा के बाद शिवम दुबे सबसे किफायती गेंदबाज रहे. उन्होंने 3 ओवरों में मात्र 18 रन दिए और एक विकेट भी झटका. कप्तान श्रेयस अय्यर के पास उनसे एक और ओवर कराने का मौका था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. इस मामले में कप्तान अय्यर से बड़ी चूक हो गई.
ये भी पढ़ें:- ‘यकीन नहीं हो रहा…’, वैभव सूर्यवंशी के बाहर बैठने पर भड़का दिग्गज, टीम इंडिया की हार के बाद पोस्ट वायरल!
ईशान-संजू का जल्द विकेट गंवाना
अभिषेक शर्मा बेहतरीन टच में नजर आ रहे थे और बड़े शॉट लगा रहे थे. ऐसी स्थिति में संजू सैमसन और फिर ईशान किशन को सोच-समझकर बल्लेबाजी करने और अपना विकेट बचाने की कोशिश करनी चाहिए थी. हालांकि, दोनों जल्दबाजी करने के चक्कर में आउट हो गए.
श्रेयस अय्यर का पारी को नहीं संभालना
ईशान किशन और संजू सैमसन का विकेट गंवाने के बाद श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी करने आए. कप्तान के तौर पर उन्हें संभलकर खेलने और मोमेंटम बदलने की कोशिश करनी चाहिए थी. अय्यर छठे ओवर में जॉर्ज डॉकरेल को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया से बाहर होंगे ये 3 खिलाड़ी! आयरलैंड से हार के बाद हो सकते हैं बड़े बदलाव, चमकेगी वैभव सूर्यवंशी की किस्मत?
संबंधित खबरें
दिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
4 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
5 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
20 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
3 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
3 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines