हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

चोट की मार झेल रही भारतीय टीम, 32 खिलाड़ी पहुंचे रिहैब सेंटर, BCCI CoE रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे

पिछले एक साल में कई खिलाड़ियों को चोट की वजह से बाहर होना पड़ा है. इनमें रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बड़े नाम शामिल हैं. अब BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की सालाना रिपोर्ट में बड़े खुलासे हुए हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
रिपोर्ट में इंजरी को लेकर बड़े खुलासे (Image: Instagram/hardikpandya93 & jaspritb1)

BCCI Report: पिछले एक साल में भारतीय क्रिकेट में कई बड़ी चीजें देखने को मिली हैं. बड़े बदलाव भी हुए हैं. वनडे, टेस्ट और टी20 की टीम में नए खिलाड़ी शामिल किए गए. सबसे बड़ी चुनौती इंजरी रही. खिलाड़ियों के इंजर्ड होकर बाहर होने से कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ा है. मैनेजमेंट को बड़ी सीरीज के लिए बनाए गई योजनाओं पर भी चेंज करना पड़ा.

अब एक बड़ी खबर सामने आई है. BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की सालाना रिपोर्ट बड़े खुलासे हो गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल 2025 से मार्च 2026 के बीच 32 खिलाड़ियों को चोटों से उबरने के लिए रिहैबिलिटेशन से गुजरना पड़ा है, जिनमें मेंस क्रिकेट के बड़े नाम शामिल हैं. लिस्ट में 20 सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले सीनियर खिलाड़ी हैं. वहीं 12 इंडिया-A या टारगेटेड ग्रुप के खिलाड़ी शामिल हैं. ये काफी चौंकाने वाली बात है.

रिपोर्ट में रोहित की इंजरी को लेकर खुलासा

IPL 2026 के बाद इंजरी की समस्या ज्यादा बढ़ गई थी. कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल ने भी इस पर चिंता जाहिर की थी. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार मेंस और वुमेंस दोनों को मिलाकर देखा जाए तो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्पोर्ट्स साइंस एंड मेडिसिन टीम ने 68 खिलाड़ियों का इलाज किया है. ज्यादातर खिलाड़ी मांसपेशियों के खिंचाव की समस्या से जूझ रहे थे. रिपोर्ट में ऋषभ पंत की इंजरी का जिक्र किया गया है. जुलाई 2025 में मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान पंत के पैर में फ्रैक्चर हुआ था. उन्हें काफी समय तक बाहर रहना पड़ा.

विज्ञापन

रोहित शर्मा की चोट को लेकर भी बड़ा खुलासा रिपोर्ट में हुआ है. IPL 2026 के बाद रोहित हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते रिहैब के लिए CoE गए थे. हालांकि इस बारे में BCCI की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया. रोहित की इंजरी को छिपाया गया. अब जाकर इसे लेकर खुलासा हुआ है. उनके अलावा विराट कोहली, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, जसप्रीत बुमराह, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी और हार्दिक पांड्या समेत कई चोटिल खिलाड़ियों में शामिल हो चुके हैं. कई खिलाड़ी तो अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs WI 2nd T20: लखनऊ के बाद रांची में दिखेगा भारत का दबदबा, ये 5 खिलाड़ी मचा सकते हैं तबाही

विज्ञापन

BCCI ने बढ़ाया बजट

खिलाड़ियों की चोट की वजह से BCCI भी चिंता में है. रिपोर्ट के मुताबिक BCCI ने अब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए बजट भी बढ़ा दिया है. बजट बढ़ाकर अब 127 करोड़ रुपए कर दिया गया है. पिछले साल कुल बजट 92 करोड़ था. BCCI ने चोटों के बढ़ते मामलों को देखते हुए 35 करोड़ बढ़ा दिया है. अब देखना होगा कि बजट बढ़ाने के बाद खिलाड़ियों की इंजरी और इसके जल्द से जल्द सही होने पर पर क्या प्रभाव पड़ता है.

ये भी पढ़ें: IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत को लगा झटका, हेड कोच सौरव गांगुली ने छीनी मनपसंद भूमिका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola