हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

जसप्रीत बुमराह नहीं हुए फिट, तो अफगानिस्तान सीरीज में कौन लेगा उनकी जगह? प्रिंस यादव ही नहीं, ये 3 भी हैं दावेदार

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज का हिस्सा हैं लेकिन उनके बाहर होने पर खतरा मंडरा रहा है. अगर बुमराह बाहर हुए उनकी जगह किसी और गेंदबाज को मौका मिल सकता है. भारत के पास प्रिंस यादव के अलावा भी बुमराह के रिप्लेसमेंट के रूप में 3 विकल्प हैं.

विज्ञापन
बुमराह अगर बाहर हुए, तो सिराज अच्छा रिप्लेसमेंट हो सकते हैं (Image: ANI)

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में चोट लगी थी, जिसके बाद से वह बाहर चल रहे हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह को टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया है. हालांकि, आगे की स्थिति पूरी तरह फिटनेस टेस्ट के नतीजों पर निर्भर करेगी. बुमराह अगर बाहर हो गए, तो प्रिंस यादव को जगह मिल सकती है. हालांकि, चयनकर्ताओं के पास उनके अलावा भी कुछ अच्छे विकल्प उपलब्ध हैं.

जसप्रीत बुमराह की फिटनेस ने बढ़ाई चिंता

जसप्रीत बुमराह 13 सितंबर से शुरू हो रही अफगानिस्तान T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा हैं. हालांकि, अभी वह BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिकवरी कर रहे हैं. 9 सितंबर को बुमराह एक ट्रायल मैच खेलेंगे. इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज को अपनी फिटनेस साबित करनी होगी. अगर बुमराह पूरी तरह फिट नहीं हुए, तो वह सीरीज से बाहर हो सकते हैं.

प्रिंस यादव रिप्लेसमेंट के लिए प्रबल दावेदार हैं

प्रिंस यादव के लिए IPL 2026 कमाल का रहा, जिस वजह से उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली. भारत के लिए प्रिंस ने अब तक 6 T20I मैच खेले हैं और 9 विकेट झटके हैं. अच्छी गेंदबाजी के बावजूद उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह नहीं मिली. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह अगर फिट नहीं हुए, तो प्रिंस यादव उन्हें रिप्लेस कर सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- अफगानिस्तान के खिलाफ इतिहास रचेंगे वैभव सूर्यवंशी? शतक जड़कर तोड़ सकते हैं लुआन ड्रे प्रीटोरियस का नया रिकॉर्ड

प्रिंस के अलावा भी कई विकल्प उपलब्ध हैं

जसप्रीत बुमराह की जगह लेने के लिए सिर्फ प्रिंस यादव ही बड़े दावेदार नहीं हैं. नीचे कुछ बैकअप खिलाड़ियों के नाम हैं:

विज्ञापन

मोहम्मद सिराज

बुमराह अनुभवी गेंदबाज हैं और अगर टीम को उनकी जगह किसी अनुभवी खिलाड़ी की जरूरत है, तो मोहम्मद सिराज अच्छा विकल्प रह सकते हैं. सिराज का T20I रिकॉर्ड अच्छा है लेकिन वह टीम से बाहर चल रहे हैं. बुमराह अगर बाहर हुए, तो सिराज की जगह बन सकती है.

मयंक यादव

मयंक यादव के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज शानदार रही थी. उन्होंने 3 मैचों में हिस्सा लेते हुए 5 विकेट झटके थे. उनकी तेज गति के आगे जिम्बाब्वे ने घुटने टेक दिए थे. अगर जसप्रीत बुमराह बाहर हुए, तो मयंक यादव को भी मौका दिया जा सकता है.

विज्ञापन

यश ठाकुर

यश ठाकुर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज में 2 मैच खेलते हुए 4 विकेट झटके थे. ठाकुर ने दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया. मयंक यादव और मोहम्मद सिराज के अलावा यश ठाकुर बैकअप तेज गेंदबाज के रूप में एक अच्छा विकल्प हैं.

ये भी पढ़ें:- जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर आई सबसे बड़ी अपडेट, टीम इंडिया ने रिप्लेसमेंट किया तैयार

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola