Possible Changes in Team India Playing 11: भारत के आयरलैंड दौरे की शुरुआत काफी निराशाजनक रही. बेलफास्ट में हुए पहले T20I मैच में टीम इंडिया को 34 रन से हार का सामना करना पड़ा. श्रेयस अय्यर के कप्तानी कार्यकाल की शुरुआत खराब अंदाज में हुई. आयरलैंड ने क्रिकेट इतिहास में पहली बार भारत को T20I मैच में हराया. इस शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव लगभग तय माने जा रहे हैं. आइए जानते हैं कि आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कौन से 3 बदलाव हो सकते हैं.
वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका
वैभव सूर्यवंशी को फैंस पहले T20I में डेब्यू करते हुए देखना चाहते हैं. हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया. संजू पहले मैच में फ्लॉप रहे और मात्र 5 रन बनाकर आउट हो गए. अब उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह मिल सकती है.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान ने टेके घुटने, FIH प्रो लीग में 7-1 से दर्ज की एकतरफा जीत
वॉशिंगटन सुंदर की जगह सूर्यांश को मिलेगा मौका?
वॉशिंगटन सुंदर को जब आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में प्लेइंग 11 में शामिल किया गया, तो फैंस हैरान थे. सुंदर बल्ले और गेंद, दोनों से प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे. अब उन्हें टीम से बाहर किया जा सकता है. उनकी जगह तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को मौका दिया जा सकता है. वो इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं और इंडिया A के लिए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था.
प्रिंस यादव को मिल सकता है मौका
प्रसिद्ध कृष्णा के लिए आयरलैंड के खिलाफ पहला T20I मैच भूलने लायक रहा. प्रसिद्ध ने 4 ओवरों में 57 रन लुटाए. उन्हें बाहर करके अब प्रिंस यादव को टीम में लाया जा सकता है. LSG के लिए इस स्टार गेंदबाज ने IPL 2026 में शानदार गेंदबाजी की थी. अब उन्हें खेलने का मौका मिल सकता है. श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर दूसरे T20I में तीन खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- ‘यकीन नहीं हो रहा…’, वैभव सूर्यवंशी के बाहर बैठने पर भड़का दिग्गज, टीम इंडिया की हार के बाद पोस्ट वायरल!
संबंधित खबरें
दिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
4 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
5 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
20 mins agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
1 hr ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
2 hrs agoमोहम्मद सिराज की वापसी के बाद आकिब नबी को लग सकता है झटका
2 hrs agoन्यूजीलैंड में रोहित शर्मा का बल्ला क्यों पड़ जाता है ठंडा?
3 hrs agoविराट कोहली के शरीर पर बने 13 टैटू का क्या है राज? जानिए इनका खास मतलब
3 hrs agoभारत की जीत के बाद बदला ICC वनडे रैंकिंग का समीकरण, NZ को झटका
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines