IND vs PAK: टीम इंडिया के सामने पाकिस्तान ने टेके घुटने, FIH प्रो लीग में 7-1 से दर्ज की एकतरफा जीत

India Defeated Pakistan by 7-1: FIH प्रो लीग में 23 जून को भारतीय हॉकी टीम ने रोमांचक मैच में पाकिस्तान को हरा दिया था. एक बार फिर दोनों टीमों की भिड़ंत हुई और टीम इंडिया ने इस बार एकतरफा मैच में पड़ोसियों को हरा दिया.

India Defeated Pakistan by 7-1

भारत ने पाकिस्तान को हराया (Image: Twitter/X)

India Defeated Pakistan by 7-1: FIH प्रो लीग 2025-26 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना दबदबा जारी रखा. भारतीय हॉकी टीम की भिड़ंत 26 जून को पाकिस्तान के खिलाफ लंदन में हुई. इस मैच की शुरुआत में पाकिस्तान ने बढ़त हासिल की लेकिन फिर भारत ने उन्हें वापसी करने का मौका ही नहीं दिया. टीम इंडिया ने एकतरफा तरीके से 7-1 से पाक टीम को पराजित कर दिया. भारतीय टीम इसी के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर आ गई है.

विज्ञापन

भारत ने 7-1 से पाकिस्तान को हरा दिया

लंदन के ली वैली हॉकी और टेनिस सेंटर में भारत और पाकिस्तान टीम आमने-सामने आई. पहले क्वार्टर में पाकिस्तान के अबू बकर महमूद ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल करते हुए बढ़त हासिल की. दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने वापसी की. सुखजीत सिंह ने 20वें मिनट में ड्रैग-फ्लिक से गोल किया और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल करके स्कोर 2-1 पर ला खड़ा किया.

विज्ञापन

तीसरे क्वार्टर में हार्दिक सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक से गोल किया और फिर जुगराज सिंह ने भी काउंटर अटैक करके गोल दागा. अभिषेक ने रिवर्स हिट से गोल किया और राज कुमार पाल ने भी गोल दागकर स्कोर 6-1 कर दिया. चौथे क्वार्टर में दिलप्रीत सिंह ने आखिरी गोल करके 7-1 से मैच खत्म किया और टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा.

विज्ञापन

FIH प्रो लीग 2025-26 में भारत की पाकिस्तान पर दूसरी जीत

भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान का सामना 23 जून 2026 को पहले लेग में किया था. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली और भारत ने 4-3 से जीत दर्ज की. रिवर्स लेग में एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हुई. 26 जून को भारत ने पाक पर दूसरी जीत दर्ज की. इसी के साथ भारत ने पाक के खिलाफ एक दशक लंबी जीत की स्ट्रीक को जारी रखा.

ये भी पढ़ें:- FIFA World Cup 2026 का सबसे बड़ा उलटफेर, इक्वाडोर ने तोड़ा जर्मनी का घमंड! 2-1 से चटाई धूल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ