Team India: भारतीय T20I टीम एक नई शुरुआत करने जा रही है. सूर्यकुमार यादव बाहर हो गए हैं और उनकी जगह अब श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालेंगे. भारतीय T20I टीम में कई बदलाव हुए हैं. भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को खराब फॉर्म के चलते बाहर कर दिया गया, इसका साफ अर्थ है कि टीम में किसी की जगह फिक्स नहीं है. कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके पास आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में आखिरी मौका है. अगर वो खराब प्रदर्शन करते हैं, तो टीम से बाहर किए जा सकते हैं.
1. वॉशिंगटन सुंदर
वॉशिंगटन सुंदर स्पिन ऑलराउंडर के रूप में टीम इंडिया का हिस्सा हैं. सुंदर बल्ले से शानदार फॉर्म में हैं. लेकिन गेंद से उतना योगदान नहीं दे पा रहे हैं. ऐसे में टीम का कॉम्बिनेशन कुछ हद तक खराब हो रहा है. सुंदर को अब आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर गेंद से भी प्रभावित करना होगा, तभी वो टीम इंडिया में अपनी जगह बरकरार रख पाएंगे.
2. शिवम दुबे
शिवम दुबे का प्रदर्शन IPL 2026 में कुछ खास नहीं रहा. इसी वजह से टीम इंडिया में उनकी जगह पर सवाल उठ रहे हैं. दुबे एक ऑलराउंडर के रूप में टीम में शामिल हैं, लेकिन वो पर्याप्त गेंदबाजी नहीं करते हैं. शिवम को अब अपनी जगह बनाए रखने के लिए आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा, वरना उनका T20I करियर खतरे में पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के खिलाफ खेलेगा ‘भारत का बेटा’! जानें कौन हैं राजस्थान में जन्मे जय मूंदरा, जो आयरलैंड से करेंगे डेब्यू
3. प्रसिद्ध कृष्णा
प्रसिद्ध कृष्णा को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए मोहम्मद सिराज के स्थान पर शामिल किया है, क्योंकि उन्हें आराम दिया गया है. प्रसिद्ध के लिए IPL उम्मीद के अनुसार नहीं रहा था लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने बढ़िया प्रदर्शन किया. तेज गेंदबाजों के बीच काफी कंप्टीशन है. इसी वजह से प्रसिद्ध को अच्छा प्रदर्शन करना होगा, वरना उनकी जगह किसी और खिलाड़ी को मौका मिल सकता है.
ये भी पढ़ें:- आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया में डेब्यू करेंगे ये 3 युवा खिलाड़ी! वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग 11 में लेंगे किसकी जगह?
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
4 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines