---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया में डेब्यू करेंगे ये 3 युवा खिलाड़ी! वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग 11 में लेंगे किसकी जगह?

Ireland vs India T20I Series: आयरलैंड और भारत के बीच दो मैचों की T20I सीरीज का आयोजन होने जा रहा है. इस सीरीज में वैभव सूर्यवंशी समेत कुछ युवा खिलाड़ियों को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.

---विज्ञापन---

Ireland vs India T20I Series: आयरलैंड और भारत के बीच दो मैचों की T20I सीरीज की शुरुआत 26 जून से होने जा रही है. इस श्रृंखला का आयोजन आयरलैंड के बेलफास्ट में होने वाला है. टीम इंडिया इस सीरीज के लिए रवाना हो चुकी है. भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब पर कब्जा किया था और अब अगले वर्ल्ड कप के लिए उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी हैं.

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी और इसी वजह से टीम में कुछ बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं. नए खिलाड़ियों को इस श्रृंखला में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. आइए जानते हैं कि किन 3 भारतीय खिलाड़ियों को आयरलैंड दौरे पर डेब्यू का मौका मिल सकता है.

---विज्ञापन---

1. वैभव सूर्यवंशी

15 साल के वैभव सूर्यवंशी इस समय शानदार फॉर्म में हैं. IPL 2026 और ट्राई नेशन सीरीज में वो धमाल मचाकर आ रहे हैं. सूर्यवंशी के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए हेड कोच गौतम गंभीर उन्हें प्लेइंग 11 में जगह दे सकते हैं. सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए तैयार किया जा सकता है.

2. सूर्यांश शेडगे

सूर्यांश शेडगे को नीतीश कुमार रेड्डी के चोटिल होने के बाद भारतीय टीम में शामिल किया गया है. 23 साल के इस युवा खिलाड़ी ने IPL 2026 में प्रभावशाली बल्लेबाजी की और इंडिया A की ट्राई नेशन सीरीज में भी उन्होंने ऑलराउंड प्रदर्शन किया. इसी वजह से चयनकर्ताओं ने उन्हें आयरलैंड सीरीज के लिए स्क्वाड में जगह दी. शेडगे को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. वो लोअर ऑर्डर में बड़े शॉट लगा सकते हैं और गेंद से कुछ ओवर प्रदान कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान समेत ये 4 देश T20 वर्ल्ड कप से बाहर, टीम इंडिया की भी बढ़ी टेंशन! देखें कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल

3. प्रिंस यादव

प्रिंस यादव IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया. प्रिंस यादव को अब आयरलैंड के खिलाफ अपना T20I डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. प्रिंस से उम्मीद होगी कि वो IPL 2026 के प्रदर्शन को दोहराएंगे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर के बड़े भाई का निधन, सोशल मीडिया पर जताया दुख

First published on: Jun 24, 2026 09:22 AM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

मध्य प्रदेश के महेश्वर निवासी उज्जवल पालनपुरे पिछले 7 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पृष्ठभूमि रखने वाले उज्जवल ने टेक्निकल अप्रोच और खेलों के प्रति जुनून को स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में सफलतापूर्वक बदला। क्रिकेट उनकी प्रमुख विशेषज्ञता है, वहीं कबड्डी, WWE, MMA और गेमिंग जैसे विषयों पर भी उनकी मजबूत पकड़ है। आसान भाषा में स्टोरीटेलिंग उनकी पहचान है। जुलाई 2025 से उज्जवल News24 में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे खेल जगत की बड़ी खबरों, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और डिजिटल ऑडियंस के लिए खास कंटेंट तैयार करते हैं।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola