टीम इंडिया के खिलाफ खेलेगा 'भारत का बेटा'! जानें कौन हैं राजस्थान में जन्मे जय मूंदरा, जो आयरलैंड से करेंगे डेब्यू

Who is Jai Moondra: भारतीय टीम दो मैचों की T20 सीरीज के लिए आयरलैंड के दौरे पर जा रही है. इस सीरीज के लिए आयरलैंड के स्क्वाड में राजस्थान में जन्मे जय मूंदरा शामिल हैं. आइए जानते हैं कि वो कौन हैं और उनका क्रिकेट में सफर कैसा रहा है.

jai moondra

कौन हैं जय मूंदरा (Image: Facebook/LeinsterCricketClub and AI Generated)

Who is Jai Moondra: भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है. 26 और 28 जून को बेलफास्ट में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. आयरलैंड ने हाल ही में अपने स्क्वाड का ऐलान किया है, जिसमें राजस्थान में जन्मे ऑलराउंडर जय मूंदरा को भी जगह मिली है. वो आयरलैंड के लिए खेलने वाले दूसरे एशियाई क्रिकेटर बनने वाले हैं. इसके पहले पंजाब के सिमी सिंह ने आयरलैंड के लिए डेब्यू किया था. आइए जानते हैं कि जय मूंदरा कौन हैं.

विज्ञापन

राजस्थान में जन्मे जय मूंदरा

जय मूंदरा का जन्म राजस्थान के टोंक में हुआ था. यह जयपुर से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर है. बचपन से ही उन्हें क्रिकेट खेलने का शौक था और उन्होंने क्रिकेट अकादमी भी जॉइन की. उन्होंने तेज गेंदबाज के रूप में शुरुआत की और बाद में टॉप ऑर्डर बल्लेबाज तथा लेफ्ट-आर्म स्पिनर बन गए. क्रिकेट आयरलैंड से बात करते हुए उन्होंने बताया कि पढ़ाई पर फोकस करने के लिए उन्होंने क्रिकेट छोड़ दिया. कॉलेज के दौरान उन्होंने दोबारा तेज गेंदबाजी शुरू की.

विज्ञापन

2021 में आयरलैंड हुए शिफ्ट

2019 में उन्होंने बड़ा फैसला लिया और नौकरी छोड़कर क्रिकेट को एक आखिरी मौका देने का फैसला किया. 2021 में वो मास्टर्स डिग्री करने के लिए आयरलैंड शिफ्ट हो गए, जहां वो डब्लिन के लेइनस्टर क्रिकेट क्लब से जुड़े और आयरलैंड के घरेलू क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई. 2023 में वो आयरिश सीनियर कप जीतने वाली लेइनस्टर टीम का अहम हिस्सा थे. उन्होंने इसके बाद अपने प्रदर्शन में सुधार किया और उन्हें अब आयरलैंड की T20I टीम में जगह मिल गई है.

विज्ञापन

भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए आयरलैंड का स्क्वाड

लोर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गेविन होए, मैथ्यू होलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर और रूबेन विल्सन.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ