ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ बुरी तरह फेल हुए 3 भारतीय खिलाड़ी, देवदत्त पडिक्कल ने भी किया निराश

India A vs Australia A: भारत A और ऑस्ट्रेलिया A के बीच पहला टेस्ट मैच पुडुचेरी में 22 सितंबर से खेला जा रहा है. भारत ने पहली पारी में बढ़त हासिल कर ली है. लेकिन भारत की ओर से 3 खिलाड़ियों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया.

देवदत्त पडिक्कल बैटिंग करते हुए/ Image Source: ANI

देवदत्त पडिक्कल बैटिंग करते हुए/ Image Source: ANI

विज्ञापन

India A vs Australia A: भारत A और ऑस्ट्रेलिया A के बीच पहला टेस्ट मैच 22 सितंबर से खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया से काफी आगे है. हालांकि 3 भारतीय खिलाड़ियों ने निराश किया और भारत A के लिए कमाल नहीं कर पाए. लिस्ट में देवदत्त पडिक्कल का भी नाम है, जिन्होंने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेले गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था और दो शतक बनाए थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वह फ्लॉप हो गए.

3 भारतीय खिलाड़ियों का फ्लॉप शो

बल्लेबाजी में देवदत्त पडिक्कल भारत A की ओर से नंबर 3 पर उतरे थे. उम्मीद थी कि कप्तान के तौर वह अपनी टीम को निराश नहीं करेंगे और बड़ी पारी खेलेंगे. लेकिन पडिक्कल खासा प्रभावित नहीं कर सके और उन्होंने 14 गेंदों में 3 रन बनाए. पडिक्कल ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में दो शतकीय पारी खेली थी. इसके अलावा दलीप ट्रॉफी फाइनल में भी उन्होंने 62 रन बनाए थे. लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे उनकी नहीं चली.

विज्ञापन

गेंदबाजी में भारतीय तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज भी खासा कमाल नहीं कर सके और ज्यादा विकेट नहीं चटका सके. उन्होंने 10 ओवर में 14 रन खर्च कर 1 बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा प्रफ्फुल हिंगे भी खासा प्रभावित नहीं कर पाए. उन्होंने 9 ओवर में 24 रन खर्च कर 1 विकेट लिए.

ऐसा है मैच का हाल

भारत A की ओर से साई सुदर्शन और कुमार कुशाग्र ने शानदार प्रदर्शन किया. साई सुदर्शन ने 103 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कुमार कुशाग्र ने 240 गेंदों में 113 रन बनाए. उनके शतक के दम पर भारतीय टीम 300 रनों का आंकड़ा पार कर पाई थी. तनुष कोटियान ने 138 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली थी. भारत ने इस तरह 117.3 ओवर में 334 रन बनाए थे.

विज्ञापन

जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया A 55.3 ओवर में ही 171 रनों पर सिमट गई. इस तरह भारत ने पहली पारी में 163 रनों की बढ़त हासिल कर ली. ऑस्ट्रेलिया की ओर से कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका और एक भी अर्धशतकीय पारी भी नहीं खेल सका. सबसे ज्यादा रन जेसन संघा के बल्ले से निकले. उन्होंने 64 गेंदों में 46 रन बनाए. इसके अलावा लियाम स्कॉट ने 30 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली. वहीं, सैम कॉन्स्टास ने 76 गेंदों में 25 रन बनाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ