Niki Prasad Made History: स्मृति मंधाना के फुल टाइम कप्तान के रूप में कार्यकाल की शुरुआत धमाकेदार रही है. भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे T20I मैच में हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है. रायपुर में खेले गए दूसरे मुकाबले में भारत की 20 वर्षीय क्रिकेटर निकी प्रसाद ने कमाल कर दिया. उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआती दो गेंदों में दो विकेट झटके. इसी के साथ उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. निकी ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जो भारतीय महिला और पुरुष इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास में कभी नहीं हुआ.
निकी प्रसाद ने रचा इतिहास
निकी प्रसाद ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज से की है. दूसरे T20I में उन्हें पहली बार गेंदबाजी करने का मौका मिला. पारी के 15वें ओवर में वह ओवर फेंकने आईं और उन्होंने पहली ही गेंद पर जिम्बाब्वे की सेट बल्लेबाज चिपो मुंगेरी-तिरिपानो को आउट किया. इसके बाद अगली ही गेंद पर निकी ने न्याशा ग्वांजूरा को LBW के जरिए पवेलियन का रास्ता दिखाया. अपने इंटरनेशनल करियर की पहली दो गेंदों पर उन्होंने दो विकेट झटके. वह भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट इतिहास की पहली खिलाड़ी बनी हैं, जिन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआती दो गेंदों पर विकेट झटके हैं. पहली गेंद पर कई भारतीय क्रिकेटर्स ने विकेट चटकाए हैं, लेकिन लगातार दो विकेट लेने वाली निकी एकमात्र भारतीय हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: टीम इंडिया को होस्ट करके बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली है न्यूजीलैंड, पहली बार होगा ऐसा
बल्ले से भी प्रभावित कर चुकी हैं निकी
निकी प्रसाद मुख्य रूप से एक बल्लेबाज हैं और मिडिल ऑर्डर में खेलती हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले T20I में उन्होंने डेब्यू किया. इस मुकाबले में निकी ने बेहतरीन बल्लेबाजी की. उन्होंने 35 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 39 रन बनाए. अपनी इस पारी में निकी ने 6 चौके जड़े. उन्होंने टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला और भारत की जीत में अहम किरदार निभाया.
भारत ने आसानी से जीता दूसरा T20I
भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को पहले T20I मैच में 4 विकेट से हरा दिया था. तीन मुकाबलों की T20I सीरीज का दूसरा मैच रायपुर में खेला गया. इस मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाए. भारत के लिए निकी प्रसाद ने 2 विकेट झटके, वहीं श्री चरणी, दीप्ति शर्मा, नंदनी शर्मा और क्रांति गौड़ ने एक-एक विकेट अपने नाम किया. भारत को जीत के लिए 103 रनों की जरूरत थी और उन्होंने 8.5 ओवरों में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया. शेफाली वर्मा ने 55 रन बनाए, वहीं स्मृति मंधाना ने नाबाद 47 रनों की पारी खेली. 9 विकेट से भारत ने मैच जीता.
ये भी पढ़ें:- IND W vs ZIM W: शेफाली-स्मृति के दम पर टीम इंडिया ने जीता दूसरा मुकाबला, टी-20 सीरीज किया अपने नाम
संबंधित खबरें
PAK vs SL: पाकिस्तान के बाबर आजम ने बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में टीम इंडिया का शानदार रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े
11 hrs agoIND W vs ZIM W: शेफाली-स्मृति के दम पर टीम इंडिया ने जीता दूसरा मुकाबला
11 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया को होस्ट करके बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली है न्यूजीलैंड
11 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं विराट कोहली
12 hrs agoरविचंद्रन अश्विन ने बताया किस टीम में जा सकते हैं हार्दिक पांड्या
13 hrs agoक्या 3 करोड़ को कारण पार्थिव पटेल ने चीफ सिलेक्टर की रेस से हटाया अपना नाम?
13 hrs agoसूर्यवंशी न्यूजीलैंड में भी नहीं खेलेंगे! पूर्व क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी
13 hrs ago24 चौके और 6 छक्के ठोकने के बाद 199 पर आउट हुए प्रियांश आर्या
14 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं रोहित शर्मा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines