इंग्लैंड के दौरे पर चमकेगी वैभव सूर्यवंशी की किस्मत! इस खिलाड़ी के फ्लॉप शो से खुल सकते हैं डेब्यू के ‘दरवाजे’

Vaibhav Sooryavanshi Debut: 15 साल के युवा क्रिकेट स्टार वैभव सूर्यवंशी को भले ही आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में डेब्यू करने का मौका नहीं मिल पाया लेकिन आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में उन्होंने मैनेजमेंट प्लेइंग 11 में मौका दे सकती है. इसके पीछे की टीम के एक खिलाड़ी का फ्लॉप शो है. पढ़िए पूरी खबर

AI Generated Image

AI Generated Image

Vaibhav Sooryavanshi Debut: टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. मेजबानों ने दोनों मैचों में टीम इंडिया को चारो खाने चित्त करते हुए सीरीज में क्लीन स्वीप किया. इस सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर सवाल खड़ा हो रहा है कि उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका क्यों नहीं दिया. भारतीय टीम अब इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी जहां 5 मैचों की टी20 सीरीज होगी, जिसमें वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिल सकता है. ऐसा हम कैसे कह पा रहे हैं आइए आपको भी बताते हैं.

विज्ञापन

संजू सैमसन का खराब प्रदर्शन

टीम इंडिया के लिए ताबड़तोड़ शुरुआत करने वाले संजू सैमसन आयरलैंड के खिलाफ बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए. उन्होंने इस दौरे पर खेले 2 मैचों में केवल 5 रन बनाए. टी20 विश्व कप में उन्होंने जरूर शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया के लिए लगातार दूसरे खिताब का सपना साकार किया था लेकिन उनकी कंसिस्टेंसी हमेशा से सवालों में रही है. आईपीएल में चेन्नई के लिए खेलते हुए उन्होंने 2 शतक जरूर जड़े लेकिन इसके बाद भी वो कई बार शून्य पर भी आउट हुए. ऐसे में उनको आराम देकर मैनेजमेंट वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की जोड़ी को आजमा सकती है. 

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के दमदार आंकड़े

वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल की उम्र में क्रिकेट में जगत में अपना नाम कर लिया है. उन्होंने आईपीएल के साथ-साथ इंटरनेशनल मैचों में भी अपनी छाप छोड़ी है. आईपीएल 2026 में वैभव ने कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त किए और टूर्नामेंट सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. इसके बाद इंडिया ए के लिए खेलते हुए उन्होंने फाइनल मैच में महज 29 गेंदों में 94 रनों की तूफानी पारी खेली थी और टीम को खिताब जिताया था. आयरलैंड के दौरे पर हर किसी को उनके डेब्यू का इंतजार था लेकिन मैनेजमेंट का प्लान कुछ और ही था. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ