Big Bash League: ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली टी20 क्रिकेट लीग बिग बैश लीग (BBL) में अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजियों की टीमें भी खेलती नजर आ सकती हैं. दरअसल, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने BBL के भविष्य को लेकर बड़ा फैसला करते हुए लीग को प्राइवेटाइज करने को हरी झंडी दे दी है. सीए ने मंगलवार (8 सितंबर) को ऐलान किया कि बीबीएल को प्राइवेट इन्वेस्टमेंट के लिए खोला जाएगा और इसकी शुरुआत मेलबर्न रेनेगेड्स की बिक्री से होगी. ऐसे में अब बीबीएल में IPL फ्रेंचाइजियों की भी एंट्री हो सकती है.
मेलबर्न रेनेगेड्स को मिलेगा नया मालिक
दरअसल, बिग बैश लीग (BBL) में ऑस्ट्रेलिया की राज्यों की क्रिकेट संस्थानों की टीमें ही हिस्सा लेती हैं, जिनके पास फ्रेंचाइजियों का मालिकाना हक होता है. लेकिन अब इस लीग में प्राइवेट इन्वेस्टर भी टीमें खरीद सकते हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को एक बयान जारी कर बताया कि बीबीएल फ्रेंचाइजियों के 49 प्रतिशत और मेलबर्न रेनेगेड्स के 100 प्रतिशत की ब्रिकी की अनुमति दे दी गई है. इसके लिए प्राइवेट इन्वेस्टर की बोलियां आमंत्रित किए जाएंगे.
सीए के मुताबिक, नया ऑनरशिप मॉडल बीबीएल और डब्ल्यूबीबीएल के 2027-28 सीजन से प्रभावी होगा. ऐसे में 2018-19 सीजन की बीबीएल चैंपियन रही रेनेगेड्स टीम को जल्द ही नया मालिक मिल सकता है. फिलहाल इस टीम का मालिकाना हक क्रिकेट विक्टोरिया के पास है. सीए के चेयरमैन माइक बेयर्ड ने अपने बयान में कहा कि BBL में निजी निवेश का रास्ता खोलना खेल के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है.
इन टीमों की हिस्सेदारी पर लग सकती है बोली
मेलबर्न रेनेगेड्स का लाइसेंस बिकने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया अब अन्य बीबीएल क्लबों को भी निजी निवेश के लिए बाजार में उतारने पर विचार कर रहा है. इसके लिए ‘स्व-निर्धारण मॉडल’ अपनाया जाएगा, जिसके तहत प्रत्येक राज्य को यह फैसला लेने की आजादी होगी कि वह अपने BBL टीम की हिस्सेदारी बेचना चाहता है या नहीं और इसके लिए सही समय क्या होगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, होबार्ट हरिकेंस, मेलबर्न स्टार्स और पर्थ स्कॉर्चर्स उन प्रमुख टीमों में शामिल हैं, जिन्होंने प्राइवेट इन्वेस्टर्स को जोड़ने में रुचि दिखाई है.
वहीं, सिडनी की दोनों फ्रेंचाइजी सिडनी सिक्सर्स और सिडनी थंडर के अलावा, ब्रिस्बेन हीट और एडिलेड स्ट्राइकर्स फिलहाल प्राइवेट इन्वेस्टमेंट के पक्ष में नजर नहीं आ रही हैं. हालांकि, नए स्व-निर्धारण मॉडल के तहत इन राज्यों के पास भविष्य में अपने टीमों में हिस्सेदारी बेचने या निजी निवेश लाने का विकल्प खुला रहेगा.
ये भी पढ़ें- Happy Birthday Shubman Gill: 27 साल के हुए टीम इंडिया के ‘प्रिंस’, ये रहे उनके 5 बड़े रिकॉर्ड
IPL फ्रेंचाइजियां कर सकती है निवेश
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की कई फ्रेचाइंजियां आज दुनिया भर के विभिन्न लीगों में अपनी टीमें उतार चुकी हैं. सुपर जायंट्स, नाइट राइंडर्स, सनराइजर्स, MI और CSK जैसी दिग्गज टीमों की मालिकों ने SA20, CPL, MLC और अन्य फ्रेंचाइजी लीगों में हिस्सेदारी खरीदें हैं. ऐसे में अब BBL में प्राइवेट इन्वेसमेंट शुरू होने के बाद IPL फ्रेंचाइजियां को एक और लीग में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा. उम्मीद की जा रही है कि कई IPL फ्रेंचाइजियां बीबीएल की टीमों में बड़ी हिस्सेदारी खरीद सकती हैं.
ये भी पढ़ें- दलीप ट्रॉफी के फाइनल में 270 रन बनाने के बाद ईशान किशन ने दिया खास संदेश, बताया अपनी फॉर्म और माइंडसेट का राज
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी
18 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
38 mins agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
59 mins agoLIVE: भारत को लगा पहला झटका, संजू सैमसन सिर्फ 3 रन बनाकर लौटे पवेलियन
1 hr agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
1 hr agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
2 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
2 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines