ट्रेविस हेड-मिचेल स्टार्क समेत इन 4 खिलाड़ियों को मिला बड़ा अवॉर्ड, सामने आई लिस्ट

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने 4 खिलाड़ियों को बड़ा सम्मान दिया है. ट्रेविस हेड को एलन बॉर्डर मेडल दिया गया, जबकि मिचेल स्टार्क, मिचेल मार्श और टिम डेविड को भी अवॉर्ड मिला.

Image Created by AI

Image Created by AI

ऑस्ट्रेलिया को अपने घर पर बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम पूरी तैयारी कर रही है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज से पहले अपने 4 खिलाड़ियों को बड़ा अवॉर्ड दिया है. ट्रेविस हेड, मिचेल स्टार्क के अलावा मिचेल मार्श और टिम डेविड को बड़ा अवॉर्ड दिया गया है. इन खिलाड़ियों ने ऑस्ट्रेलिया के लिए इस साल शानदार खेल दिखाया और टीम के भरोसे पर खरे उतरे.

विज्ञापन

इन 4 खिलााड़ियों को मिले अवॉर्ड

ट्रेविस हेड को एलन बॉर्डर मेडल मिला है.उन्हें पिछले साल भी ये अवॉर्ड मिला था. इसके अलावा मिचेल स्टार्क को टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया गया है. वह लगातार टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. घरेलू सरजमीं के अलावा विदेशी सरजमीं पर भी स्टार्क शानदार खेल दिखा रहे हैं. मिचेल मार्श को वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब मिला है. इसके अलावा टिम डेविड को टी-20 प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब दिया गया है.

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों का रहा दमदार प्रदर्शन

हेड ने पिछले सत्र में तीनों ही प्रारूप में कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने 30 मैच खेले और 1437 रनों को अपने नाम किया. एशेज सीरीज के दौरान उन्होंने पहले टेस्ट मैच में 83 गेंदों में 123 रनों की शानदार पारी खेली थी. हेड को एलन बॉर्डर मेडल के लिए कुल 153 वोट मिले थे, जबकि उनके साथी खिलाड़ी एलेक्स कैरी को 152 वोट मिले.

विज्ञापन

स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में धमाल मचाया था. उन्होंने 11 टेस्ट मैच 24 की औसत के साथ 57 विकेट अपने नाम किए थे. एशेज सीरीज में भी उनका प्रदर्शन उम्दा रहा था. उन्होंने 58 रन देकर 7 विकेट लिए थे. इसके अलावा वनडे प्लेयर ऑफ द ईयन बनने वाले मिचेल मार्श ने 6 मैचों में 304 रन बनाए. इसलिए उन्हें ये खिताब दिया गया. वहीं, टिम डेविड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 मैच में 37 गेंदों में शतक लगाया था और वह टी-20आई में सबसे तेज शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बने थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ