न्यूजीलैंड ने विश्व कप से पहले चल दिया बड़ा दांव, पूर्व दिग्गज को मिल गई अहम जिम्मेदारी

Craig McMillan: वनडे विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड ने बड़ा दांव चल दिया है। बोर्ड ने पूर्व मैच विनर खिलाड़ी को अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

cricket News - 2025-09-02T183102.468

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में महिला वनडे विश्व कप 2025 का आगाज 30 सितंबर से होगा, जिसके लिए अब सभी टीमें तैयारियों में जुट गई हैं। न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम भी विश्व कप 2025 के लिए अपनी तैयारियों को जल्द से जल्द मुकम्मल करने में जुट गई है। मेगा इवेंट से पहले न्यूजीलैंड ने बड़ा दांव खेल दिया है। बोर्ड ने पूर्व दिग्गज खिलाड़ी क्रेग मैकमिलन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड ने बड़ा फैसला किया है।

विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने चल दिया बड़ा दांव

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने क्रेग मैकमिलन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें महिला टीम का बैटिंग और फील्डिंग कोच बनाया गया है। वह वनडे विश्व कप में अहम जिम्मेदारियां निभाएंगे। मैकमिलन के टीम में शामिल होने से बैटिंग और फील्डिंग विभाग पहले से मजबूत होगा, क्योंकि मैकमिलन ने न्यूजीलैंड के लिए लंबे समय तक प्रतिनिधित्व किया है। इसके अलावा कोचिंग में भी उनके पास लंबा अनुभव है।

विज्ञापन

करियर पर एक नजर

मैकमिलन ने अपने टेस्ट करियर में 55 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 91 पारियों में 38. 46 की औसत के साथ 3116 रन बनाए हैं। उन्होंने टेस्ट में 6 शतक के अलावा 19 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। इसके अलावा उन्होंने 28 विकेट भी अपने नाम किए हैं। वनडे में उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए 197 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 4707 रन बनाए हैं। वनडे में उन्होंने 3 शतक के अलावा 28 अर्धशतक ठोके हैं। वहीं मैकमिलन ने 8 टी-20I में 187 रन बनाए हैं। उनके नाम एक अर्धशतक भी दर्ज हैं।

महिला वनडे विश्व कप 2025 का पूरा शेड्यूल

दिनांकमुकाबलास्थानसमय (IST)
30 सितंबरभारत 🆚 श्रीलंकाबेंगलुरु15:00 बजे
1 अक्टूबरऑस्ट्रेलिया 🆚 न्यूजीलैंडइंदौर15:00 बजे
2 अक्टूबरबांग्लादेश 🆚 पाकिस्तानकोलंबो15:00 बजे
3 अक्टूबरइंग्लैंड 🆚 दक्षिण अफ्रीकाबेंगलुरु15:00 बजे
4 अक्टूबरऑस्ट्रेलिया 🆚 श्रीलंकाकोलंबो15:00 बजे
5 अक्टूबरभारत 🆚 पाकिस्तानकोलंबो15:00 बजे
6 अक्टूबरन्यूज़ीलैंड 🆚 दक्षिण अफ्रीकाइंदौर15:00 बजे
7 अक्टूबरइंग्लैंड 🆚 बांग्लादेशगुवाहाटी15:00 बजे
8 अक्टूबरऑस्ट्रेलिया 🆚 पाकिस्तानकोलंबो15:00 बजे
9 अक्टूबरभारत 🆚 दक्षिण अफ्रीकाविशाखापत्तनम15:00 बजे
10 अक्टूबरन्यूजीलैंड 🆚 बांग्लादेशविशाखापत्तनम15:00 बजे
11 अक्टूबरइंग्लैंड 🆚 श्रीलंकागुवाहाटी15:00 बजे
12 अक्टूबरभारत 🆚 ऑस्ट्रेलियाविशाखापत्तनम15:00 बजे
13 अक्टूबरदक्षिण अफ्रीका 🆚 बांग्लादेशविशाखापत्तनम15:00 बजे
14 अक्टूबरन्यूजीलैंड 🆚 श्रीलंकाकोलंबो15:00 बजे
15 अक्टूबरइंग्लैंड 🆚 पाकिस्तानकोलंबो15:00 बजे
16 अक्टूबरऑस्ट्रेलिया 🆚 बांग्लादेशविशाखापत्तनम15:00 बजे
17 अक्टूबरदक्षिण अफ्रीका 🆚 श्रीलंकाकोलंबो15:00 बजे
18 अक्टूबरन्यूजीलैंड 🆚 पाकिस्तानकोलंबो15:00 बजे
19 अक्टूबरभारत 🆚 इंग्लैंडइंदौर15:00 बजे
20 अक्टूबरश्रीलंका 🆚 बांग्लादेशकोलंबो15:00 बजे
21 अक्टूबरदक्षिण अफ्रीका 🆚 पाकिस्तानकोलंबो15:00 बजे
22 अक्टूबरऑस्ट्रेलिया 🆚 इंग्लैंडइंदौर15:00 बजे
23 अक्टूबरभारत 🆚 न्यूजीलैंडगुवाहाटी15:00 बजे
24 अक्टूबरपाकिस्तान 🆚 श्रीलंकाकोलंबो15:00 बजे
25 अक्टूबरऑस्ट्रेलिया 🆚 श्रीलंकाइंदौर15:00 बजे
26 अक्टूबरइंग्लैंड 🆚 न्यूजीलैंडगुवाहाटी11:00 बजे
26 अक्टूबरभारत 🆚 बांग्लादेशबेंगलुरु15:00 बजे

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ