CPL 2024: वेस्टइंडीज में खेली जा रही कैरिबियन प्रीमियर लीग 2024 अब अपने आखिरी चरण में हैं। लीग का एलिमिनेटर मैच बारबाडोस रॉयल्स और ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मैच को बारबाडोस रॉयल्स ने जीतकर कैरिबियन प्रीमियर लीग 2024 के क्वालीफायर 2 में अपनी जगह पक्की कर ली है। जबकि ट्रिनबागो नाइट राइडर्स इस हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। इस मैच में बारबाडोस रॉयल्स के घातक बल्लेबाज डेविड मिलर का तूफानी अंदाज देखने को मिला। टीम की जीत में मिलर ने अहम भूमिका निभाई।
मिलर ने 17 गेंदों पर ठोक दी फिफ्टी
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 168 रन बनाए थे। जिसके बाद खराब लाइट के चलते मैच में बारबाडोस रॉयल्स के सामने जीत के लिए 5 ओवर में 60 रनों लक्ष्य दिया गया। इसके बाद दूसरी पारी में डेविड मिलर का तूफानी अंदाज देखने को मिला।
ये भी पढ़ें:- 16 साल की उम्र में किया डेब्यू, जीता ICC अवॉर्ड, कौन हैं पाकिस्तान महिला टीम की नई कप्तान फातिमा सना?
मिलर ने 17 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाकर बारबाडोस रॉयल्स को 9 विकेट से जीत दिला दी। अपनी पारी में मिलर ने 3 चौके और 5 शानदार छक्के जड़े थे। इस मैच को बारबाडोस ने 4.2 ओवर में ही जीत लिया था। बारबाडोस का एकमात्र विकेट क्विंटन डीकॉक के रूप में गिरा था।
निकोलस पूरन ने खेली तूफानी पारी
इससे पहले ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने काफी कमाल की पारी खेली थी। पूरन ने 60 गेंदों पर 91 रन की नाबाद पारी खेली। अपनी 92 रनों की पारी के दौरान पूरन ने 6 चौके और 5 छक्के लगाए थे। हालांकि उनकी ये बेहतरीन पारी भी ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को इस मैच में जीत नहीं दिला सकी। अब कैरिबियन प्रीमियर लीग 2024 में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स का सफर समाप्त हो चुका है।
ये भी पढ़ें:- रोहित नहीं इन 2 खिलाड़ियों को मिला ‘इम्पैक्ट फील्डर’ का मेडल, BCCI ने शेयर किया नया VIDEO
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
36 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines