Manjot Kalra: लंका प्रीमियर लीग में मैच फिक्सिंग के आरोप में पूर्व भारतीय अंडर-19 खिलाड़ी मनजोत कालरा को श्रीलंका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. मनजोत लंका प्रीमियर लीग में भाग लेने वाली फ्रेंचाइजी जाफना किंग्स के सह-मालिक भी हैं. हालांकि अब कोर्ट से उन्हें बड़ा झटका लगा है. उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई है. उन्हें हिरासत में भेज दिया गया है.
श्रीलंका पुलिस ने किया था गिरफ्तार
श्रीलंका पुलिस ने मनजोत कालरा के अलावा युवराज पुष्पा को गिरफ्तार किया था. जाफना किंग्स के ही खिलाड़ियों ने दोनों पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी. ऐसे में बाद में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. अब कालरा और पुष्पा को कोर्ट ने बेल देने से भी मना कर दिया है. अपने वकील के डब्ल्यूएस फर्नांडो के माध्यम से, दोनों ने बिगड़ते स्वास्थ्य का हवाला देते हुए जमानत के लिए आवेदन किया था, लेकिन अभियोजन पक्ष ने इस याचिका का विरोध करते हुए तर्क दिया कि श्रीलंका पुलिस की खेल संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष जांच इकाई अभी भी मामले की जांच कर रही है.
मुख्य मजिस्ट्रेट असंगा एस. बोदारगामा ने जमानत याचिका खारिज कर दिया और आदेश दिया कि उनकी हिरासत 17 से 31 जुलाई तक जारी रहेगी. कालरा और पुष्पा पर खिलाड़ियों को मैच फिक्सिंग के लिए 30 हजार अमेरिकी डॉलर देने का आरोप है. जाफना किंग्स और श्रीलंका के इंटरनेशनल खिलाड़ी भानुका राजपक्षे, अविष्का फर्नांडो और दुनिथ वेल्लालगे की शिकायतों के बाद ही कालरा और पुष्पा के खिलाफ कार्रवाई की गई थी.
ये भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में हुए ये 3 बड़े बदलाव!
कालरा और पुष्पा को वकील ने जारी किया बयान
जमानत याचिका खारिज होने के बाद कालरा और पुष्पा के वकील ने कहा “भारत का गौरवपूर्ण प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य प्राप्त करने वाले श्री कालरा भारतीय खेल जगत से जुड़े लोगों से अपेक्षित जिम्मेदारी और ईमानदारी को भलीभांति समझते हैं। अपने पूरे करियर के दौरान, वे इन मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं.”
ये भी पढ़ें:कौन हैं मिस्ट्री स्पिनर सारांश जैन? जिन्हें अचानक मिला टीम इंडिया में मौका
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
28 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
54 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines