श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया में हुए ये 3 बड़े बदलाव! 2 दिग्गजों की 'घर वापसी', इस मिस्ट्री प्लेयर की भी लगी लॉटरी

Indian Test Team Changes: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. भारतीय स्क्वाड में कुछ बड़े बदलाव हो गए हैं. तीन खिलाड़ी स्क्वाड से बाहर हैं और उनकी जगह दो अनुभवी और एक मिस्ट्री खिलाड़ी को मौका दिया गया है.

jasprit bumrah team india
1 / 6

Indian Test Team Changes: भारत और श्रीलंका के बीच अगस्त के मध्य टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इसके लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान हो गया है. भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैच होंगे. BCCI ने अपने स्क्वाड में कुछ बड़े बदलाव किए हैं. नीतीश कुमार रेड्डी और हर्ष दुबे जैसे युवा ऑलराउंडर्स को स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है. चोट से जूझ रहे वॉशिंगटन सुंदर की भी टीम में जगह नहीं बन पाई है. टीम इंडिया के स्क्वाड में तीन बदलाव हुए हैं और एक मिस्ट्री खिलाड़ी को भी श्रीलंका दौरे पर टीम में जगह दी गई है. आइए सभी बदलावों पर नजर डालते हैं.  (Image: ANI)

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह की वापसी

जसप्रीत बुमराह की वापसी2 / 6

जसप्रीत बुमराह अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे. अब उनकी वापसी होने जा रही है. वो श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं लेकिन फिटनेस के आधार पर यह तय होगा कि वो खेलेंगे या नहीं. (Image: ANI)

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा की हुई वापसी

रवींद्र जडेजा की हुई वापसी3 / 6

जसप्रीत बुमराह की तरह रवींद्र जडेजा भी अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं थे. BCCI ने उन्हें भी श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वाड में जगह दी है. (Image: ANI)

सारांश जैन को मिला मौका

सारांश जैन को मिला मौका4 / 6

सारांश जैन पिछले 12 साल से घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं और अब जाकर उन्हें टीम इंडिया में मौका मिला है. मध्य प्रदेश के सारांश को श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वॉशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में जगह दी गई है.

विज्ञापन

सरफराज खान के लिए अभी भी नहीं मौका

सरफराज खान के लिए अभी भी नहीं मौका5 / 6

सरफराज खान लगातार घरेलू क्रिकेट में रन बनाते आए हैं. उनके लिए IPL 2026 भी अच्छा गया था. लग रहा था कि घरेलू क्रिकेट में उनके आंकड़ों को देखकर मौका जरूर दिया जाएगा. हालांकि, टीम में उनकी जगह नहीं बन पाई. (Image: ANI)

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड6 / 6

शुभमन गिल (c), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (wk), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (wk), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन. (Image: ANI)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन