James Bracey Catch: टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में बेहतरीन प्रदर्शन कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। फाइनल में सूर्यकुमार यादव की ओर से लिया गया एक कैच चर्चा का विषय बना हुआ है। अगर ये कैच न होता तो टीम इंडिया की बाजी ही पलट जाती। फैंस इस कैच की यादों में डूबे हैं कि इस बीच एक हैरतअंगेज कैच ने उन्हें एक बार फिर चौंका दिया है। ये कैच काउंटी चैंपियनशिप में लिया गया। जिसके बाद वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन गया है। आइए आपको बताते हैं इस दिलचस्प कैच के बारे में…
काउंटी चैंपियनशिप में लिया गया हैरतअंगेज कैच
ये कैच काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन 2 के तहत ग्लॉस्टरशायर और ग्लैमरगन के बीच खेले गए मुकाबले में देखने को मिला। ग्लॉस्टरशायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली इनिंग में 179 और दूसरी इनिंग में 610 रन जड़े। जिसके जवाब में ग्लैमरगन ने पहली पारी में 197 रन बनाए। दूसरी पारी में उन्हें जीत के लिए 593 रन की जरूरत थी।
जेम्स ब्रेसी ने पकड़ा बेहतरीन कैच
आखिरी ओवर में अजीत सिंह डेल ने गेंद डाली तो जैमी मैक्लरॉय ने इसे स्ट्रेट की ओर उड़ाने की कोशिश की, लेकिन बॉल उनके बल्ले का किनारा लेते हुए विकेटकीपर जेम्स ब्रेसी की ओर उड़ गई। ब्रेसी ने यहां जबर्दस्त फील्डिंग का नजारा पेश करते हुए हवा में छलांग लगाई और एक हाथ से अद्भुत कैच पकड़कर क्रिकेटप्रेमियों को दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया। खास बात यह है कि ब्रेसी ने अपने हाथ में दस्ताना भी पहना हुआ नहीं था। इस कैच के लेते ही स्टेडियम में तालियां गूंज उठीं।
चौथी पारी में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर
हालांकि इसके बाद ये मैच भले ही टाई हो गया, लेकिन ब्रेसी का ये कैच काउंटी इतिहास में दर्ज हो गया। इसके साथ ही काउंटी में एक नया विश्व रिकॉर्ड भी बन गया है। ग्लैमरगन की ओर से 593 रन का पीछा करते हुए दूसरी पारी में 592 रन बनाना अब तक का हाईऐस्ट एवर स्कोर है। इसी के साथ इंग्लैंड के पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज ब्रेसी ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ नाबाद 204 रन की पारी खेली और कॉलेज ग्राउंड पर दोहरा शतक बनाने वाले केवल दसवें खिलाड़ी बन गए। वह ग्लूस्टरशायर के महान खिलाड़ियों डब्ल्यूजी ग्रेस, वैली हैमंड और चार्ली टाउनसेंड जैसे चुनिंदा खिलाड़ियों के क्लब में भी शामिल हो गए।
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: रिंकू सिंह कहां हैं, कब पहुंचेंगे जिम्बाब्वे? सामने आया ये अपडेट
ये भी पढ़ें: IND vs SA: सूर्या के कैच पर भारत के पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान, क्रिकेट के नियम से खत्म किया सस्पेंस
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: क्या मोबाइल पर फ्री में देख पाएंगे भारत-जिम्बाब्वे सीरीज? यहां जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल
ये भी पढ़ें: Team India की विक्ट्री परेड में आप भी हो सकते हैं शामिल, कप्तान रोहित शर्मा ने बताया टाइम
ये भी पढ़ें: ICC T20 Rankings: बुमराह ने लगाई लंबी छलांग, गेंदबाजी रैंकिंग में पहुंचे इस स्थान पर
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
21 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
49 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines